
शमी के वकील ने दिया बयान-
बता दें कि शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है, जिस कारण उन्हें 15 दिन के अंदर पेश होने का आदेश दिया गया है। पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने कोलकाता पुलिस को आदेश दिया है कि शमी अगर 15 दिन में कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। इसी बीच शमी के वकील सलीम रहमान ने उन खबरों को पूरी तरह से बकवास करार दिया है कि शमी को घरेलू हिंसा मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। रहमान ने इस मामले पर बात करते हुए कहा- मेरा मुवक्किल फरार नहीं है। वह एक राष्ट्रीय खिलाड़ी है और देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उसे किसी भी समय पहचाना जा सकता है। वह क्यों भाग जाएगा?

'कोर्ट ने कोई गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं किया'
रहमान ने कोलकाता से बात करते हुए बताया कि लोगों ने वारंट की गलत व्याख्या की है। रहमान ने साफ किया कि कोर्ट ने कोई गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं किया बल्कि अपने आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि शमी को 15 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करना होगा। रहमान ने आगे कहा- हम उनकी वापसी होने पर (वेस्टइंडीज से भारत आने पर) उचित कानूनी कदम उठाएंगे। गिरफ्तारी वारंट तभी प्रभाव में आता है जब आप तय समयसीमा में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं। लेकिन मुझे यकीन है कि ऐसी नौबत ही नहीं आएगी। वह इससे पहले ही कोलकाता पुलिस के सामने दो बार पेश हो चुके हैं और ऐसा कोई भी कारण नहीं है कि वे इस बार भी सहयोग नहीं करेंगे।'
PKL 2019, Preview: बुल्स के खिलाफ जीत से आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे पाइरेट्स

इस शर्त पर माफ करने को तैयार हैं हसीन जहां
इस मामले पर शमी की पत्नी हसीन जहां का कहना है कि वे अभी भी शमी को माफ करने के लिए तैयार हैं अगर शमी अपनी गलती मानने के बाद माफी मांग लें। बता दें कि शमी ने भारतीय टीम के साथ कैरेबियाई दौरे का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में सम्पन्न हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शमी ने 9 विकेट चटकाए थे। शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच आपसी रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद से दोनों एक दूसरे से अलग ही रहते हैं। हसीन जहां ने व्हॉट्सअप स्क्रीन शॉट के साथ हसीन जहां ने अपने पति शमी पर दूसरी लड़कियों के साथ नाजायज संबंध होने का आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति पर मैच फिक्स करने का भी आरोप लगाया था। इसी मामले उन पर कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है।


Click it and Unblock the Notifications
