For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी बोले अगर भारतीय टीम ये करने में रही सफल तो इंग्लैंड दौरा होगा जबरदस्त

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल में जिस तरह से जबरदस्त गेंदबाजी की है उसके बाद वह बेहतरीन लय मे हैं और उन्हे इस बात का भरोसा है कि इंग्लैंड का दौरान सफल होगा अगर भारतीय टीम अपने पिछले 6 महीने के जबरदस्त फॉर्म को आगे भी बरकरार रखती है। बता दें कि भारतीय टीम 2 जून को इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी, जहां 18 जून को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी जोकि 4 अगस्त से शुरू होगी।

शमी ने कहा कि कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं होती हैं लिहाजा बहुत ज्यादा योजना बनाने की जरूरत नहीं है। किसने सोचा था कि महामारी से हमारे जीवन के दो साल बर्बाद हो जाएंगे। लिहाजा मैं हर सीरीज को अलग तह से लेता हूं। हमने हाल के दिनों में जबरदस्त क्रिकेट खेली है, इंग्लैंड के दौरे से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास जबरदस्त है। अगर हमने पिछले 6 महीने के फॉर्म को आगे बरकरार रखा तो मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे लिए यह गर्मियां काफी अच्छी रहने वाली हैं। बता दें कि शमी ने 50 टेस्ट मैचों में 180 विकेट अपने नाम किए हैं।

गौर करने वाली बात है कि कलाई में चोट की वजह से मोहम्मद शमी 7 टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट के दौरान वह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। इसके बाद वह पूरी सीरीज नहीं खेल पाए थे। शमी कहते हैं कि मुझे पता है कि मैं हमेशा क्रिकेट नहीं खेलूंगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतने साल तक खेलने के बाद मैं युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए तैयार हूं अगर कोई चाहता है। मैं हमेशा तो क्रिकेट नहीं खेलूंगा, ऐसे में यह काफी अच्छा होगा अगर मैं अपने अनुभव को किसी युवा खिलाड़ी के साथ साझा कर सकूं। शमी ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचते हैं। मैंने अपनी लय को आईपीएल में हासिल किया है, बाकी की चीजें आने वाले हालात पर निर्भर करेंगी।

Story first published: Monday, May 17, 2021, 13:33 [IST]
Other articles published on May 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+