For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी के परिवार में आई नन्ही परी, फैंस के साथ साझा की अपनी खुशी

नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज शमी फिलहाल न्यूजीलैंड दाैरे पर व्यस्त हैं, जहां वो कीवी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। लेकिन इस बीच उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शमी के परिवार में उनके बड़े भाई पिता बन गए हैं। शमी की भाभी ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर फैंस के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

शेयर की फोटो

शेयर की फोटो

शमी ने बच्ची की फोटो शेयक करते हुए लिखा, ''मेरे परिवार में एक और बच्ची का जन्म 'प्यारी सी राजकुमारी' तुम्हें जन्म मुबारक हो। तुम लाड और प्यार के बीच बड़ी हो। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। भाई के परिवार को मुबारकबाद।''

अपनी पत्नी से रहते हैं अलग

अपनी पत्नी से रहते हैं अलग

मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने 2018 में मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच आपसी रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद से दोनों एक दूसरे से अलग ही रहते हैं। हसीन जहां ने व्हॉट्सअप स्क्रीन शॉट के साथ हसीन जहां ने अपने पति शमी पर दूसरी लड़कियों के साथ नाजायज संबंध होने का आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति पर मैच फिक्स करने का भी आरोप लगाया था।

शमी के साथ हसीन ने किया था धोखा

शमी के साथ हसीन ने किया था धोखा

बता दें कि शमी के साथ हसीन जहां ने बड़ा धोखा किया था। हसीन ने शमी के साथ दूसरी शादी की थी, इसकी खबर हालांकि शमी को नहीं थी।हसीन की पहली शादी साल 2002 में एसके सैफुद्दीन नाम के शख्स से हुई थी। सैफुद्दीन ने हसीन जहां को तब प्रपोज किया था जब वे दसवीं क्लास में पढ़ रही थीं। इस शादी से उनकी दो बच्चियां हुईं। हसीन जहां की पहली शादी ज्यादा नहीं चली और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद शमी और हसीन जहां की पहली मुलाकात IPL 2012 में हुई थी। तब हसीन जहां चीयर गर्ल का काम करती थीं। हसीन जहां जब पहली बार शमी से मिली थीं। दो साल चले अफेयर के बाद इन दोनों ने साल 2014 में शादी की।

Story first published: Tuesday, February 4, 2020, 9:26 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+