For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी ने शेयर की फैमिली फोटो, लोगों ने कहा- बीवी को बुर्के में रखो

नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी और सोशल मीडिया पर बवाल तो जैसे चोली-दामन की तरह हो गए हैं। पिछले काफी वक्त से ऐसा हो रहा है कि इधर शमी कोई फोटो शेयर करते हैं और उधर वो कट्टरपंथियों के निशाने पर आ जाते हैं, जिसके कारण वो ट्विटर पर ट्रोल हो जाते हैं।

अब आलम तो ये हैं कि अगर शमी की किसी फोटो पर बवाल ना मचे तो लोगों को अचरज होता है। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लोगों ने ऐसा सोशल मीडिया पर लिखा है।

लोगों ने किया सावधान

दरअसल एक बार फिर से शमी ने अपनी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। उनकी इस फोटो को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन इसी बीच तस्वीर पर कुछ ऐसे कमेंट्स भी हैं जिनसे पता लगता है कि लोगों के दिलों में उन्हें ट्रोल करने वाली बातें अभी भी ताजा हैं इसलिए लोगों ने शमी को सावधान करते हुए लिखा है कि संभलकर भाई, कहीं फतवा तो नहीं आ रहा।

पत्नी हसीन जहां

मालूम हो कि शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां और बेटी के साथ की जो सेल्फी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है उसमें शमी की पत्नी बिना अपना सिर ढके बैठी हैं।

तथाकथित कट्टरपंथियों के निशाने पर

उनकी पत्नी के साथ, इसी तरह की तस्वीरों को लेकर पहले भी कई बार ट्रोल किया जा चुका है। शमी की पत्नी कभी हिजाब नहीं पहनने तो कभी खुले बदन वाले कपड़े पहनने को लेकर तथाकथित कट्टरपंथियों के निशाने पर आ चुकी हैं।

(कट्टपंथियों) खिलाफ कड़े कमेंट्स

ऐसे में लोगों ने शमी की नई तस्वीर पर कट्टपंथियों के कमेंट्स आने से पहले ही मोर्चा संभाल लिया और उनके(कट्टपंथियों) खिलाफ कड़े कमेंट्स किए।

काफी अच्छी टिप्पणी

वैसे जहां लोगों ने शमी को आगाह किया है वहीं कई लोगों ने शमी और परिवार को स्वस्थ जीवन और कामयाबी हासिल करने की शुभकामनाएं दी और उनके फैमिली फोटो पर काफी अच्छी टिप्पणी भी की है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+