For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने किया खुलासा, 17-18 अप्रैल को दुबई के होटल में ठहरे थे मोहम्मद शमी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां के लगाए आरोपों की वजह मुश्किलों में फंस गए है। हसीन जहां ने अलग-अलग धाराओं में शमी पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कोलकाता पुलिस में शमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिसके बाद कोलकाता पुलिस लगातार शमी के घर और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। कोलकाता पुलिस ने शमी के दुबई में होटल में ठहरने को लेकर बीसीसीआई से जानकारी मांगी थी, जिसका जवाब अब बीसीसीआई ने दिया है।

कोलकाता पुलिस कर रही है जांच

बीसीसीआई ने कोलकाता पुलिस को बताया है कि मोहम्मद शमी दुबई के होटल में 17 और 18 फरवरी को ठहरे थे। वहीं कोलकाता पुलिस ने शमी के अमरोहा स्थित उनकी संपत्ति की दौरा कर जांच की। वहीं पुलिस की टीम ने मुरादाबाद में मोहम्मद शमी के भाई के घर पहुंचकर भी छानबीन की, जहां हसीन जहां ने अपने साथ बदसलूकी की बात कही है।

खेल पर सकंट

मोहम्मद शमी पर अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। इस विवाद के चलते उन्हें बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा है। वहीं दिल्ली की ओर से उनके आईपीएल मैच खेलने पर भी संशय बरकरार है।

रिपोर्ट के बाद फैसला

शमी पर लगे आरोपों को लेकर बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी इकाई द्वारा कराए जा रहे जांच की रिपोर्ट के बाद ही आईपीएल में उनके खेलने को लेकर फैसला किया जाएगा। सीओए प्रमुख विनोद राय ने एसीयू प्रमुख नीरज कुमार को शमी के ऊपर लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी दी है और एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

Story first published: Monday, March 19, 2018, 21:20 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+