For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी ने उठाई जिम्मेदारी, घर लौट रहे मजदूरों की मदद के लिए आए आगे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में डर सा बना हुआ है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है। लेकिन इस दौरान देशभर में प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है। ऐसी मुश्किल घड़ी में टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने घर लौट रहे मजदूरों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया। प्रशासन की मदद से शमी इन जरूरतमंदों की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। इन मजदूरों को सबसे ज्यादा जरूरत दो वक्त की रोटी है, क्योंकि इनकी आमदनी का जरिया पूरी तरह बंद हो चुका है।

लॉकडाउन की वजह से अपने गृह जिले अमरोहा में मौजूद मोहम्मद शमी खुद दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बिहार और पूर्वी यूपी की तरफ जा रहे मजदूरों को जिला प्रशासन के मदद से भोजन, फल और पानी बांटा। शमी ने बताया कि हर रोज वो करीब 8-10 हजार लोगों के लिए खाने-पीने का इंतेजाम कर रहे हैं। शमी की कोशिश है कि हर दिन भंडार लगाया जाए ताकि मुसीबत का सामना कर रहे लोगों की परेशानी कम की जा सके।

मोहम्मद शमी ने लोगों से अपील की है कि रमजान के पाक महीने चल रहा है, ऐसे में हर शख्स अपनी हैसियत के मुताबिक जरूरतमंदों की मदद करे। शमी की कोशिश है कि उनके जिले में कोई भी इंसान भूखा न रह जाए। इसलिए इस पावित्र महीने में इस नेक काम को वो बखूबी अंजाम दे रहे हैं। इस काम में शमी के दोस्त भी उनका साथ निभा रहे हैं। तेज गेंदबाज के इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

Story first published: Friday, May 22, 2020, 17:40 [IST]
Other articles published on May 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+