For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'फूंक मारकर थक जाएगा मैं बुझने वाली नहीं', हसीन जहां का नया वीडियो आया सामने

Hasin Jahan shared a new video on Instagram showing her acting skills | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां जब से अपने पति से लड़ाई के बाद अलग हुई हैं तभी से उनसे कई लोग खार खाए बैठे हैं। यही वजह है कि उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। वो जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर या वीडियो अपलोड करती हैं लोग उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ते। अब हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें ऐसा प्रतीक हो रहा है कि वो जल्द ही कोई बड़ा धमाका करने वाली हैं।

एक्टिंग करते हुए आईं नजर

एक्टिंग करते हुए आईं नजर

दरअसल, हसीन ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वो प्रोफेशनल तरीके से एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वो जल्द किसी विषय पर शॉर्ट वीडियो अपने फैंस के सामने लाने वाली हैं। वीडियो में वह रास्ते में गुजरते हुए दिखाई दे रही हैं जबकि दो शख्स उनकी अदाओं को देख मदहोश हो बैठते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हसीन जहां ने कैप्शन में लिखा, ''भले ही मैं दिया हूं तू फूंक मार मार कर थक जाएगा लेकिन मैं भुजने वाली नहीं। खुद भी राैशन रहूंगी और जग को भी राैशन करूंगी। इंशाअल्लाह।

ब्लैक ड्रैस में भी बटोरी थी सुर्खियां

कुछ दिन पहले हसीन ने ब्लैक ड्रैस पहनते हुए सुर्खियां बटोरीं थी। हसीन जहां ने फोटो शेयर हुए लिखा, ''ब्लैक एंड व्हाइट हमेशा आधुनिक दिखता है।'' हसीन ने इस तस्वीर में ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। हांलाकि ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। जिसके बाद फैंस जमकर कमेंट करने शुरू कर दिए। हसीन के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, तुम बहुत सुंदर लग रही हो... दूसरे ने लिखा- भाभी मस्त लग रही है, तो एक यूजर ने हसीन को ट्रोल करते हुए लिखा- बहुत ही जल्द तुम भी राखी सावंत बनोगी।

हसीन ने शमी पर लगाए थे

हसीन ने शमी पर लगाए थे

आरोप बता दें कि हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग, घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए थे। शमी ने इस समय तो उन आरोपों पर खुलकर कुछ नहीं कहा था लेकिन हाल ही में रोहित शर्मा के साथ लाइव इंस्टग्राम चैट पर उन्होंने इसे एक बुरा वक्त बताया था। शमी ने उस चैट में बताया था कि उन आरोपों से वह इतना टूट गए थे कि उन्होंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश की थी। शमी ने बताया था कि वह उन आरोपों से किस हद तक टूट गए थे।

Story first published: Wednesday, July 1, 2020, 11:45 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+