For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी ने दी छोटे भाई कैफ को बधाई, विजय हजारे ट्रॉफी में हुआ 'लिस्ट ए' डेब्यू

नई दिल्लीः क्रिकेट में अपना काफी नाम कमा चुके मोहम्मद शमी भारत के एक प्रीमियर तेज गेंदबाज हैं। हालांकि मोहम्मद शमी के भाई के बारे में हम लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। हम केवल इतना ही जानते हैं कि जब अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ विवाद में मोहम्मद शमी डिप्रेशन से गुजर रहे थे तब उनके परिवार ने उनका बहुत ज्यादा साथ दिया था जिसके लिए वे कई बार अपने दोस्तों और परिवार का शुक्रिया अदा कर चुके हैं।

अब मोहम्मद शमी के छोटे भाई को लेकर एक बड़ी अपडेट है। मोहम्मद शमी के छोटे भाई का नाम मोहम्मद कैफ हैं जिन्होंने बंगाल की लिस्ट ए टीम में डेब्यू किया है। कैफ ने शनिवार को जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए यह डेब्यू किया है।

भाई के क्रिकेट करियर में इस मील के पत्थर पर मोहम्मद शमी ने बधाई दी है। भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है-

"मेरे भाई को बहुत-बहुत बधाइयां कि उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू किया है। हमेशा इस क्षण की प्रतीक्षा कर रहे थे।आप अपने सबसे बेहतरीन सपने से अब केवल एक कदम दूर हैं। लगातार मेहनत करते रहो।"



आपको बता दें कि शमी की तरह ही उनके भाई मोहम्मद कैफ भी एक सीम बॉलर हैं। वे बॉलिंग के साथ ही में बैटिंग भी कर लेते हैं। हालांकि मोहम्मद कैफ की बल्लेबाजी नहीं आई क्योंकि बंगाल की टीम ने केवल 4 विकेट के नुकसान पर ही 368 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था।

आपको बता दें मोहम्मद शमी इस समय भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं है जिसका कारण ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर उनकी उंगली में लगी चोट है। मोहम्मद शमी इस चोट के साथ तेजी से रिकवरी कर चुके हैं और उन्होंने नेट में गेंदबाजी भी स्टार्ट कर दी है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें आप उनको नेट्स में बॉलिंग करते हुए देख सकते हैं। शमी ने तब लिखा था- अब मैं ट्रैक पर वापस आ गया हूं।

शमी ने भारत के लिए 50 टेस्ट मैच 79 वनडे इंटरनेशनल और 12 T20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमशः 180, 148 और 12 विकेट लिए हैं।

Story first published: Saturday, February 27, 2021, 17:45 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+