Mohammed Siraj Racial Abuse in Australia नई दिल्लीः मोहम्मद सिराज के साथ ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय टिप्पणियां काफी तूल पकड़ हो रही हैं। बीसीसीआई ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है लेकिन ऐसा लगता है काबू से बाहर कंगारू दर्शकों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन बॉक्सिंग डे टेस्ट के स्टार डेब्यू सिराज ने में बाउंड्री पर फील्डिंग के दौरान दर्शकों से अभद्र व्यवहार झेला। बताया गया कि उनको भद्दी गालियां दी गई, नस्लीय टिप्पणी भी की गई। कंगारू दर्शकों ने अगले दिन यानी सिडनी टेस्ट के चौथे दिन भी सिराज पर कमेंट किए।
टेस्ट सीरीज का अपना दूसरा मैच खेल रहे सिराज को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा है। चौथे दिन कंगारू पारी के अंतिम ओवरों का मामला है जब सिराज ने खुद आकर अंपायरों से शिकायत की और इस बार अभद्र दर्शकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। खेल 10 मिनट तक रुका रहा और पांच-छह दर्शकों को मैदान के बाहर सुरक्षाकर्मियों द्वारा खदेड़ दिया गया।
इस मामले को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रलिया ने अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि वे किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणियों पर जीरो-टोलरेंस पॉलिसी अपनाती है। इतना ही नहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक जांच भी लॉन्च कर दी है जो न्यू साउथ वेल्स पुलिस की जांच के समान्तर चल रही है। यह मामला चौथे दिन 86वे ओवर के दौरान हुआ था। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में दी है।
जैसे ही घटना की सूचना मिली, ICC हरकत में आ गया और मुख्य अपराधी को पकड़ने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहा है। द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्टों के अनुसार, वेन्यू एनएसडब्ल्यू और आईसीसी के साथ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के ग्राउंड ऑपरेटर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को ट्रैक करने के लिए काम कर रहे हैं, बाउंड्री पर तैनात कर्मचारियों को भी जागरूक किया गया था।