For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC में नहीं मिली जगह, मोहम्मद सिराज ने कहा- मेरा फोकस और बड़ी चीजों पर है

नई दिल्लीः भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का कहना है कि हाल ही में संपन्न हुआ इंग्लैंड दौरा उनके लिए महान अनुभव साबित हुआ है क्योंकि उन्होंने अपने कप्तान विराट कोहली के भरोसे को कायम रखा है और वे अपने प्रदर्शन से संतुष्ट भी है।

सिराज ने स्पोर्टस्टार के साथ बात करते हुए बताया, इंग्लैंड का दौरा मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा है। मुझे खुशी है कि मैं अपने कप्तान विराट भाई, हेड कोच रवि शास्त्री, पूरे सपोर्ट स्टाफ और टीम के भरोसे पर खरा उतर सका। सिराज का कहना है कि वे इस बात से थोड़े निराश जरूर है कि उनको आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2021 टीम के लिए नहीं चुना गया है जो कि अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने जा रहा है।

उनका कहना यह है कि सिलेक्शन उनके हाथों में नहीं है हालांकि यह उनका सपना था कि वह वर्ल्ड कप में खेलते लेकिन यह दुनिया का अंत नहीं है और उनके पास और भी कई सारे लक्ष्य हैं। वह कहते हैं कि सबसे बड़ा जो लक्ष्य है वह यही है कि वे टीम के विजय मैचों में लीड रोल निभाते रहे।

सिराज कहते हैं कि वे किस्मत में यकीन करते हैं और उत्कृष्टता के सफर में लगातार आगे बढ़ते रहना चाहते हैं। मोहम्मद सिराज ने बताया है कि तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी व इशांत शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ बॉल को शेयर करना बहुत ही महान अनुभव था।

वे कहते हैं, निश्चित तौर पर गेंदबाजी में काफी बड़े नाम है जैसे कि शमी भाई हैं, ईशांत भाई हैं, और जसप्रीत भाई हैं और यह मेरे लिए काफी सीखने वाली बात रही है। वे सभी बहुत ही सपोर्टिंग हैं और हमेशा मेरे पास अच्छे सुझाव लेकर आते हैं जिससे मुझे अपनी गेंदबाजी को सुधारने में काफी सहायता मिलती है।"

सिराज कहते हैं कि टीम तबसे कॉन्फिडेंस में काफी ऊपर है जब से वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती है। हालांकि टीम आसमान में नहीं उड़ रही है। वे बताते हैं, टीम ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद से काफी ऊंचाई पर है। यह ऐसी टीम है जो हर विभाग में संपूर्ण है। और व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए ऐसी टीम का हिस्सा बनना बहुत ही आनंद का अनुभव है जिसके कप्तान विराट भाई जैसे प्रेरणादायक लीडर हो।

सिराज यह भी कहते हैं कि विराट कोहली से जो उनको सलाह मिली उसने इंग्लैंड दौरे पर उनकी काफी हेल्प की और उन्होंने लॉर्ड्स में लिए गए आठ विकेटों का श्रेय भी विराट कोहली को दिया है। सिराज कहते हैं कोहली ने कहा था, हम जानते हैं तुम बहुत अच्छे इन स्विंगर हो। लेकिन बल्लेबाजों को अनुमान लगाने दो कि क्या होने जा रहा है। तुम आउटस्विंग के साथ भी काफी अच्छे साबित होगे। और मैं इसी पर काम कर रहा हूं और बहुत अच्छा लगता है जब लॉट्स में इसका नतीजा मेरे को देखने को मिला।

Story first published: Friday, September 17, 2021, 15:21 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+