For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हैदराबाद में पड़ोसियों ने लगाया मुंह पर अंगुली रखने के स्टाइल में सिराज का बड़ा सा कट-आउट

हैदराबादः मोहम्मद सिराज इस समय भारतीय क्रिकेट के होनहार गेंदबाज के तौर पर उभर रहे हैं। सिराज के पास अच्छी स्विंग है जिसको वे बहुत ही बढ़िया सटीकता के साथ इस्तेमाल करते हैं। सिराज ने अपने छोटे से करियर में बड़ा नाम कमाया है और इंग्लैंड की धरती पर लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मुकाबले में दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाए और भारत की जीत में अहम रोल अदा किया। मोहम्मद सिराज के तेवर उनके भी कप्तान विराट कोहली से जैसे ही हैं। सिराज एक भावुक खिलाड़ी माने जाते हैं जो अपनी भावनाएं जाहिर करने में पीछे नहीं रहते और जब उनको गुस्सा आता है तो उसको भी वे बहुत ही बखूबी जाहिर करते हैं।

सिराज के पड़ोसियों ने लगा दिया कट-आउट

सिराज के पड़ोसियों ने लगा दिया कट-आउट

चाहे दर्शकों के द्वारा किया गया अनुचित व्यवहार हो या फिर विपक्षी खिलाड़ी द्वारा करी गई कोई टिप्पणी, मोहम्मद सिराज की प्रतिक्रियाएं हमेशा आती है। आजकल सिराज मुंह पर उंगली रखकर विकेट लेने का जश्न मनाने के लिए मशहूर हैं और यह उनका सेलिब्रेशन स्टाइल बनता जा रहा है। वैसे तो क्रिकेट में मुंह पर उंगली रखकर जश्न मनाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सिराज बार-बार ऐसा कर रहे हैं और उनके अंदाज लोकप्रिय होते जाते हैं। मोहम्मद सिराज हैदराबाद से ताल्लुक रखते हैं और वहां पर उनकी जिंदगी लार्जर दैन लाइफ हो चुकी है।

मोहम्मद सिराज के नए जश्न पर उनके पड़ोसियों ने मुंह पर उंगली रखे हुए सिराज का एक बड़ा सा कटआउट लगाया है। इस बड़े से कटआउट में मोहम्मद सिराज मुंह पर उंगली रखकर गुस्से में सबको चुप करने के लिए कह रहे हैं।

सिराज इसलिए रखते हैं मुंह पर अंगुली-

सिराज इसलिए रखते हैं मुंह पर अंगुली-

सिराज ने अपने इस सेलिब्रेशन के बारे में बात की थी। उनका कहना यह था कि वे ऐसा करके उन लोगों को चुप करने के लिए कहते हैं जो उनसे नफरत करते हैं और सिराज का इशारा उन लोगों की तरफ था जो किसी न किसी वजह से इस गेंदबाज के पीछे हाथ धोकर पड़े रहते हैं, आलोचना ही करते रहते हैं और खामियां निकालना ही उनका काम होता है और उन लोगों को यह भी यकीन नहीं है कि सिराज एक गेंदबाज के तौर पर आने वाले समय में बेहतर कर पाएंगे।

सिराज हर बार अपने मुंह पर अंगुली रखकर उन लोगों का मुंह बंद करने के लिए कहते हैं।

भारतीय टीम भी दे अब आलोचकों को जवाब-

भारतीय टीम भी दे अब आलोचकों को जवाब-

इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम ने 1-0 से लीड ले ली है लेकिन अभी 3 लंबे टेस्ट मैच की परीक्षा बाकी है जहां पर भारत को इसी तरह के प्रदर्शन की दरकार होगी क्योंकि इससे पहले भी इंग्लैंड में ऐसे मौके आ चुके हैं जब भारत 1-0 से आगे चल रहा था लेकिन फिर हार गया। दरअसल जो रूट से निपटने की सख्त जरूरत है और इसके अलावा हमारे बल्लेबाजों को निरंतर रन बनाने होंगे जिनमें मुख्य तौर पर विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाने का नाम लिया जा सकता है।

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई है पर इन दोनों को आगे भी ये निरंतरता जरूर दिखानी चाहिए तभी भारत एकजुट होकर सीरीज जीतने की ओर बढ़ पाएगा। अब देखते हैं 25 अगस्त से होने वाले तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम हार से पस्त दिखाई दे रही इंग्लैंड के सामने किस तरह का क्रिकेट खेलती है।

Story first published: Saturday, August 21, 2021, 13:54 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+