For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन ने की सिराज की तारीफ, गेंदबाज ने कहा- अपने देश के लिए हमेशा अपना बेस्ट दूंगा

नई दिल्लीः भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस बात से बहुत खुश हैं कि महान सचिन तेंदुलकर ने उनकी तारीफ की है। सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रही तीन मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले सिराज के लिए तारीफ भरे शब्द रहे हैं। सिराज ने इन शब्दों को काफी प्रेरित करने वाला बताया है और यह वादा किया है कि वह अपनी टीम के लिए हमेशा बेस्ट करेंगे।

मोहम्मद सिराज ने सचिन के शब्दों के लिए उनका आभार जताने वाला एक ट्वीट किया जहां पर वे कहते हैं- आपका धन्यवाद सचिन तेंदुलकर सर। यह यह निर्णय काफी प्रेरणा देने वाली बात है मैं हमेशा अपने देश के लिए अपना बेस्ट दूंगा। अपना ध्यान रखिए सर।

सचिन तेंदुलकर ने मोहम्मद सिराज की एनर्जी की काफी तारीफ की थी। सचिन ने कहा था कि सिराज की बॉडी लैंग्वेज इस तरह की है कि वह जब भी बॉलिंग करने के लिए आते हैं तब वे पूरी तरह जोश से भरे हुए देखते हैं फिर चाहे वह मैच का पहला ओवर हो या फिर दिन का आखिरी ओवर हो।

सचिन ने बोरिया मजूमदार के साथ बात करते हुए यह बात कही थी, "मोहम्मद सिराज के पैरों में स्प्रिंग है और मुझे यह देखना अच्छा लगता है। उनके रन-अप में पूरी तरह से उर्जा भरी हुई है और वे एक ऐसे गेंदबाज हैं जिनको देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि वह दिन का पहला ओवर फेंक रहे हैं या फिर अंतिम ओवर।"

सचिन ने मोहम्मद सिराज को काफी तेजी से सीखने वाला खिलाड़ी भी बताया और कहा कि 27 साल की उम्र में उन्होंने आस्ट्रेलिया में बहुत अच्छी मैच्योरिटी दिखाई थी। सिराज ने मेलबर्न में अपना टेस्ट डेब्यू किया था जहां पर उन्होंने 5 विकेट लिए थे। दो विकेट पहली पारी में लिए गए थे और तीन विकेट दूसरी पारी में मिले हैं।

सचिन कहते हैं कि, सिराज हमेशा बल्लेबाजों के ऊपर हावी रहने की कोशिश करते हैं और यह मुझे हमेशा अच्छा लगता है। वह एक प्रॉपर तेज गेंदबाज हैं और बहुत ही पॉजिटिव हैं। वह एक तेजी से सीखने वाले इंसान हैं। जब उन्होंने आस्ट्रेलिया में डेब्यू किया तो कभी भी नहीं लगा कि वह अपना पहला मैच खेल रहे हैं। मुझे लगा कि यह खिलाड़ी काफी समय से टीम में मौजूद है क्योंकि उसी तरह की मैच्योरिटी उन्होंने दिखाई थी।

फिलहाल जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा जैसे महान गेंदबाजों की उपस्थिति में मोहम्मद सिराज के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है लेकिन जब भी उनको मौका मिला तो उन्होंने उसको दोनों हाथों से भुनाया। अभी जब इशांत शर्मा को चोट लगी थी तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई थी और नई गेंद से बेहतरीन स्पेल डाले थे। फिर पहली पारी में 3 विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की थी।

भारतीय टीम 26 दिसंबर से सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलने जा रही है और यह देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली चार तेज गेंदबाजों के साथ जाते हैं या फिर नहीं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो देखना होगा कि वह बुमराह, शमी, इशांत और सिराज में से किस तिकड़ी को चुनते हैं।

Story first published: Wednesday, December 22, 2021, 20:32 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+