For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद सिराज vs नवदीन सैनी- RCB का यॉर्कर चैलेंज, किसने मारी बाजी- VIDEO

नई दिल्लीः अगर कोई एक टीम है जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में कमतर प्रदर्शन के चलते आलोचना की शिकार है तो वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है। आरसीबी टूर्नामेंट में एक भी खिताब हासिल करने में नाकाम रही है। अक्सर सर्वोच्च बल्लेबाजी आक्रमण के साथ लैस रहने के बावजूद यह उनके गेंदबाज हैं जिन्होंने उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में सबसे अधिक निराश किया है।

हालांकि 13वें और 14वें संस्करण में चैलेंजर्स के लिए एक नया बदलाव देखने को मिला। मोहम्मद सिराज के नेतृत्व में, मेन इन रेड ने गेंदबाजी पर काम किया और भविष्य प्रभावित करने वाला लगता है। सिराज ने, विशेष रूप से अपने सटीक यॉर्कर, बाउंसर, धीमी गेंदों और स्विंग पर ध्यान दिया। पूर्व खिलाड़ियों और आलोचकों ने उनकी गेंदबाजी की सराहना की और आशीष नेहरा ने उन्हें कौशल के लिहाज से जसप्रीत बुमराह से भी बेहतर बताया।

हाल ही में, आरसीबी ने सिराज, नवदीप सैनी और डैन क्रिश्चियन की एक क्लिप साझा की, जिन्होंने आईपीएल 2021 के दौरान यॉर्कर चैलेंज में भाग लिया था। इस दौरान बाउंड्री रस्सी के तौर पर इस्तेमान किए जाने वाले एक बोर्ड को टारगेट के तौर पर इस्तेमाल किया गया जो विकेट से थोड़ा आगे रखा था। गेंदबाजों को बॉल सीधे बोर्ड पर मारनी थी तभी उसको यॉर्कर माना जाएगा।

सैनी, सिराज और क्रिश्चियन में हुआ मुकाबला-

तेज गेंदबाजों के लिए यह कार्य मुश्किल नहीं था क्योंकि उन्हें 30 गेंदों में अधिक से अधिक यॉर्कर करनी थी।

सैनी ने अपने पहले ही प्रयास में टारगेट पर मारकर शुरुआत की। सिराज ने भी यही किया लेकिन क्रिश्चियन चूक गए।

चुनौती के दौरान यॉर्कर का लक्ष्य भी अलग था, जिसमें तिकड़ी ने लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए अलग-अलग लाइन फेंकी। आरसीबी की तिकड़ी ने 30 में से 23 बार यॉर्कर हासिल की, जिसमें सैनी 92% सफलता दर के साथ सबसे सफल रहे। सिराज और क्रिश्चियन ने 66.66% सफलता दर के साथ वापसी की।

सिराज और सैनी जल्द ही भारत के लिए एक्शन में नजर आएंगे क्योंकि सिराज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होंगे। दूसरी ओर, श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए सैनी का नाम भारत की टीम में नामित होना लगभग तय है।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 18:18 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+