वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपः क्वार्टर फाइनल में पहुंचे साइना, श्रीकांत और प्रणीथ
ग्लासगो। भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और पुरुष खिलाड़ी बी साई प्रणीथ व किदांबी श्रीकांत ने अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बुधवार का दिन पूरी तरह से भारतीयों के नाम रहा। टूर्नामेंट के दूसरे दौर में साइना ने स्विटजरलैंड की सबरीना जेक्वेट को हराया तो वहीं प्रणीथ ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका को हराया। इसके अलावा श्रीकांत किदांबी ने फ्रांस के लुकास कोर्वी को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। साइना ने स्विट्जरलैंड की सबरीना जेक्वेट को बड़ी आसानी से 21-11, 21-12 से मात दी। उन्होंने अपना मुकाबला केवल 33 मिनटों में ही जीत लिया।
हालांकि प्रणीथ को अपना मैच जीतने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। उनका मैच 1 घंटे 12 मिनट तक चला और उन्होंने इंडोनेशियाई खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका के खिलाफ मुकाबला 14-21, 21-18, 21-19 से जीता। इसके अलावा श्रीकांत किदांबी ने फ्रांस के लुकास कोर्वी को 21-9, 21-17 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
