For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 मैच में मोहित अहलावत ने कैसे बना दिए 300 रन, जानिए असली सच

एक टी-20 मैच में एक ही पारी में 300 रन बनाकर अचानक चर्चा में आए मोहित अहलावत की पारी का एक नया सच सामने आया है।

By Sachin Yadav

नई दिल्‍ली। एक टी-20 मैच में एक ही पारी में 300 रन बनाकर अचानक चर्चा में आए मोहित अहलावत की पारी का एक नया सच सामने आया है। दो दिन पहले जब यह खबर आई कि मोहित अहलावत ने टी-20 मैच में एक ही पारी के दौरान 300 रन बनाकर कीर्तिमान स्‍थापित किया है तो अचानक सोशल मीडिया पर मोहित अहलावत चर्चा का विषय बन गए। पर जब इंडियन एक्‍सप्रेस के रिपोर्टर ने मैदान पर जाकर असल जायजा लिया तो एक अलग ही सच सामने आया है। असल में यह मैदान मेलबर्न क्रिकेट मैदान से पांच गुना छोटा है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का आकार 172.9 मीटर X 147.8मीटर है।

टी-20 मैच में मोहित अहलावत ने कैसे बना दिए 300 रन, जानिए असली सच

साथ ही ललिता पार्क मैदान में विकेट कीपिंग के पीछे की बाउंड्री भी मात्र 25 यार्ड की है। मोहित अहलावत ने दिल्‍ली के लक्ष्‍मी नगर इलाके के जिस ललिता पार्क में यह रिकॉर्ड बनाया उस मैदान का आकार ही कुछ अलग है। इस मैदान का आकार 60 X 40 में है। आपको बताते चले कि मोहित ने जिस टीम के खिलाफ यह रन बनाए उनमें से कई पास में मोहल्‍ले में खेलने वाले खिलाड़ी भी थे। मोहित अहलावत ने पांच रणजी मैच खेले हैं और उसमे पांच रन बनाए हैं।

ललिता पार्क में मैदान में बल्‍लेबाजी करते हुए मोहित अहलावत ने 72 गेंदों पर 300 रन बनाए थे, इस पारी के दौरान उसने 39 छक्‍के मारे थे। ऐसा नहीं है कि मोहित अहलावत ने ही इस मैदान पर कुछ नया किया है। यहां के स्‍थानीय खिलाड़ी जिसे लोग लारा के नाम से जानते हैं वो इस बार इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहा है। उसने भी पिछले साल यहां पर टी-20 मैच दोहरा शतक बनाया था। एक और खिलाड़ी जिसे भी लोग यहां सितारा मानते हैं, उसका नाम सुल्‍तान अंसारी है। सुल्‍तान अंसारी ने इसी मैदान पर 39 गेदों पर 139 रन बनाए थे और इस पारी में उसने 18 छक्‍के मारे थे।

एक अन्‍य स्‍थानीय खिलाडी अहमद अली ने बताया कि यह मैदान बल्‍लेबाजों के लिए स्‍वर्ग है। यह मौका मिलने पर एक औसत खिलाड़ी भी सेंचुरी बना देता है। हर मैच में बल्‍लेबाज कुछ नया करते हैं और आप मैच से बाहर नहीं होते हैं। अली ने बताया कि मोहित अहलावत की टीम ने जिस टीम के खिलाफ 416 रन बनाए थे, उस टीम ने भी 15 ओवर में ही 216 रन बना दिए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+