मोहम्मद शमी ने झटकी वर्ल्ड कप 2019 की पहली हैट्रिक, बनाया यह रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत ने आईसीसी विश्व कप के 28वें मुकाबले में अफगानिस्तान को 11 रनों से हराकर चाैथी जीत हासिल कर ली है। वहीं अफगानिस्तान सेमीफाइनल की दाैड़ से पूरी तरह से बाहर हो गई। उनकी यह लगातार छठी हार रही। भारत ने 225 रनों का छोटा लक्ष्य दिया था लेकिन टीम की शानदार टीम की गेंदबाजी ने अफगानी बल्लेबाजों को धाराशाही कर दिया। मैच के हीरो रहे मोहम्मद शमी ने जिन्होंने इस विश्व कप की पहली हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया।

बनाया यह रिकाॅर्ड
शमी आईसीसी विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले चेतन शर्मा ने 1987 के विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वहीं विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले शमी दुनिया के 10वें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले चेतन शर्मा (1987), सकलेन मुश्ताक (1999), चमिंडा वास (2003), ब्रेट ली (2003), लसिथ मलिंगा (2007), केमार रोच (2011), लसिथ मलिंगा (2011) , स्टीव फिन (2015) और जेपी डुमिनी (2015)यह कमाल कर चुके हैं।

ऐसे की हैट्रिक पूरी
शमी ने मैच के आखिरी ओवर में हैट्रिक ली जब अफगानिस्तान को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। उनके सामने मोहम्मद नबी थे जो फाॅर्म में थे। शमी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर नबी ने चौका जड़ डाला। अगली गेंद पर कोई रन नहीं लिया और तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। इसके बाद अगली 2 गेंदों पर आफताब आलम (0) और मुजीब उर रहमान (0) को आउट करके शमी ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।

भुवी की जगह मिला था शमी को माैका
शमी को तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह माैका मिला था जो चोटिल होकर बाहर हो गए थे। शमी ने अपने पहले मैच में ही साबित कर दिया उनकी रफ्तार के आगे अभी भी बल्लेबाज फीके पड़ते हैं। शमी अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करते दिखे। उन्होंने 9.5 ओवर में 40 रन देते हुए 4 विकेट निकाले। इसमें एक ओर मिडेन भी रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
