For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी की स्टाइल में इस अफगानी खिलाड़ी ने उड़ाई गिल्लियां , वीडियो हो रहा वायरल

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में क्रिकेट तेजी से फल फूल रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने भी हाल के दिनों में विश्व क्रिकेट में अच्छी पहचान बना ली है। अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद को अफगानिस्तान का धोनी कहा जाता है। शहजाह धोनी को अपना आदर्श भी मानते हैं। धोनी की तरह खेलना उनको कॉपी करते हुए कई बार देखा गया है। शहजाद ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कुछ ऐसा ही किया।

शहजाद ने धोनी के अंदाज में विपक्षी खिलाड़ी को रन आउट किया। चटगांव वाइकिंग के लिए शहजाद ने डाका डायनामाइट के मिजानुर रहमान को कुछ इस अंदाज में आउट किया। यह रन आउट डायनामाइट की पारी के चौथे ओवर में हुआ। रहमान नयीम हसन की गेंद पर बाहर आए। गेंद उनके पैड पर लगी।

शहजाद ने गेंद को फौरन पकड़ा और गेंद को पीछे से स्टंप्स को हिट किया। तीसरे अंपायर ने रहमान को आउट करार दिया। चटगांव वाइकिंग ने इस मैच को 11 रनों यह मुकाबला अपने नाम किया।

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 16:27 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+