मोहम्मद शमी के खिलाफ दहेज और यौन प्रताड़ना के तहत फाइल हुई चार्जशीट

नई दिल्ली। टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाजों में एक मोहम्मद शमी इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। खासकर ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर किए गए भारत के दौरे के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। पिछले कुछ महीनों के दमदार प्रदर्शन के बल टीम इंडिया के तरकश में खतरनाक अस्त्र बन चुके शमी एक बार फिर से विवाद के साये में आ चुके हैं।
आपको बता दें शमी के खिलाफ एक चार्जशीट फाइल की गई है। उन पर आईपीसी की धारा 498ए के तहत दहेज प्रताड़ना और 354ए के तहत यौन प्रताड़ना का चार्ज लगाया गया है।
वहीं, जहां के वकील जाकिर हुसैन ने दावा किया था कि इस भारतीय तेज गेंदबाज का एक पाकिस्तानी महिला और अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकिट चलाने वाले लोगों से रिश्ते हैं। इसके जवाब में अलिश्बा का भी एक बयान आया था जिसके मुताबिक वह केवल शमी की एक दोस्त है और दुबई में उनकी बहन रहती है, इस वजह से उनको वहां आना-जाना होता रहता है। उन्होंने पैसे के किसी लेन-देन की बात को भी झूठा करार दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
