भईया मुझे क्यों संन्यास दिला रहे हो. रिटायरमेंट प्रश्न पर बोले धोनी
रांची। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारत ने जबरदस्त सीरीज के साथ वापसी की है। इस जीत के बाद जब कप्तान धोनी मीडिया से मुखातिब हुए तो काफी रिलैक्स मुद्रा में नजर आयें।
अपनी टीम की तारीफ करते-करते धोनी उस समय थोड़ी देऱ के लिए शांत हो गये जिस समय उनसे पूछा गया कि क्या रांची के पिच पर यह उनका आखिरी इंटरनेशनल टी20 था। जिस पर धोनी कुछ सेकंड के लिए शांत हो गये फिर मुस्कुराते हुए बोले कि भईया मुझे क्यों संन्यास दिला रहे हो?
मैं अभी क्रिकेट के शार्ट फार्मेट के लिए खुद को फिट मानता हूं इसलिए खेल रहा हूं जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं अनफिट हूं संन्यास ले लूंगा।
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने झारखंड क्रिकेट संघ मैदान पर शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 69 रनों के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
