For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विदेशी खिलाड़ियों पर भड़का पाकिस्तानी दिग्गज, PSL में बुलाने से किया मना

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर भड़ास निकाली है। दरअसल ये भड़ास इसलिए नहीं कि उन्होंने प्रदर्शन अच्छा नहीं किया बल्कि इन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और पाकिस्तान सुपर लीग की क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के कोच मोईन खान का मानना है कि विदेशी खिलाड़ी पीएसएल में दोहरे मापदंड अपना रहे हैं।

मोईन खान ने कहा कि एक तरफ तो ये खिलाड़ी पाकिस्तान में क्रिकेट दोबारा से शुरु करने की हिमायत करते हैं, वहीं दूसरी तरफ ये खिलाड़ी पाकिस्तान में होने वाले पीएसएल के मैचों में खेलने से इंकार करते हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड के तूफानी खिलाड़ी केविन पीटरसन और इयॉन मोर्गन ने पाकिस्तान में जाकर पीएसएल का सेमीफाइनल खेलने से इनकार कर दिया है। इन दोनों खिलाड़ियों समेत कई विदेशी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग के पाकिस्तान में होने वाले मैचों का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है।

यही वजह है कि मोईन खान इन खिलाड़ियों से इस कदर नाराज हैं कि वह भविष्य में इन खिलाड़ियों को पीएसएल में खेलने के लिए बुलाने के ही खिलाफ हैं। मोईन ने कहा कि ऐसे खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट की भलाई चाहते ही नहीं हैं। आपको बता दें कि पिछले साल भी कई विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं गए हैं। पिछले सीजन का फाइनल मैच पाकिस्तान के लाहौर में खेला गया था। बता दें कि पीएसएल के अधिकतर मैच दुबई, शारजहां में हो रहे हैं, वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मैच लाहौर और कराची में खेले जाएंगे।

यही नहीं खान ने सुनील नरेन को लेकर भी भड़ास निकाली है। दरअसल सुनील नरेन की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर आईसीसी से शिकायत की गई है लेकिन अभी उन पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। जबकि मोईन खान का कहना है कि जब सईद अजमल और मोहम्मद हफीज का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया था तो उन्हें तुरंत गेंदबाजी से रोक दिया गया था। लेकिन सुनील नारायण के मामले में संदिग्ध एक्शन की रिपोर्ट करने के बावजूद जब तक उसके खिलाफ कारवाई नहीं हुई।

Story first published: Saturday, March 17, 2018, 12:04 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+