World Cup में क्रिकेटरों की पत्नियों और प्रेमिकाओं को लेकर BCCI ने उठाया कड़ा कदम
नई दिल्ली। विश्व कप नजदीक आने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच कुछ ही दिनों में अपने चरम को छूने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय क्रिकेट टीम भी आईपीएल के जादू के बाद इंग्लैड में विश्व कप का तिलिस्म तोड़ने के लिए निकलेगी। ऐसे बड़ी प्रतियोगिताओं में अक्सर खिलाड़ी अपने परिवार आदि के साथ सफर करते हुए देखे जाते हैं लेकिन टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने एक बड़ी पाबंदी लगा दी है।
जी हां, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के साथ इस विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय बोर्ड के एक नए नियम के मुताबिक क्रिकेट खिलाड़ी अब अपनी पत्नियों और गर्लफ्रैंड्स को साथ नहीं ले जा सकेंगे। यह नियम 20 दिनों तक खिलाड़ियों को पत्नी-प्रेमिका साथ ले जाने से पूरी तरह रोकता है। हालांकि इस समयसीमा के पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को उनके परिवार बुलाने की अनुमति होगी।
इससे पहले, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी बोर्ड से अनुमति मांगी थी, लेकिन अब वह भी विश्व कप के लिए नई नीति के दायरे में आ चुके हैं। इंडिया टूडे के अनुसार बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया है भारतीय टीम प्रंबध के लिए यह चर्चा हो चुकी है और वे भी इस मुद्दे पर सहमत हैं।
आपको बता दें भारतीय टीम 22 मई को इंग्लैड के लिए रवाना हो जाएगी और दो लीग मैच समाप्त करने के बाद ही अपने-अपने परिवारों से मुलाकात कर पाएगी। इसके साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि खिलाडिंयो की पार्टनर उनके साथ एक ही बस में सफर नहीं करेंगी बल्कि प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की एक अलग बस में यात्रा करेंगी।
गौरतलब है कि टीम इंडिया में कप्तान कोहली समेत आधे से ज्यादा खिलाड़ियों की शादी हो चुकी है। इनमें खासकर विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विदेशी दौरों पर अक्सर साथ देखे जाते रहे हैं। विश्व कप में भारत अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
