स्मिथ की जगह इस खिलाड़ी के हाथ में ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप टीम की कमान चाहता है यह दिग्गज
नई दिल्ली। बॉल टैंपरिंग विवाद की वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ टीम से बाहर चल रहे हैं। विश्व कप के नजदीक आने के साथ ही उनकी वापसी के दिन भी करीब चल रहे हैं। इस विवाद से उनकी छवि को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2015 की विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे मिचेल जॉनसन ने स्मिथ के बदले किसी और खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाने की राय रखी है।
ऑस्ट्रेलिया को उसका खिताब बचाने के लिए जॉनसन का मानना है कि विश्व कप के लिए ग्लेन मैक्सवेल को कप्तान बनाना चाहिए जबकि बतौर उपकप्तान उस्मान ख्वाजा को चुना जाना चाहिए । हाल ही में संपन्न हुई भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में मैक्सवेल को सातवें नंबर पर बल्लबाजी कराई गई और वह टीम इंडिया के खिलाफ फिनिशर के तौर पर अच्छा खेले थे। उनके प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर भी प्रभावित हुए। जॉनसन विश्व कप टीम के कप्तान के रूप में उन्हें ही देखना चाहते हैं।
जॉनसन और मैक्सवेल की जोड़ी आईपीएल में भी साथ खेल चुकी है। जॉनसन का कहना है कि मेरी इस सलाह पर लोग जरूर चौंक सकते हैं लेकिन मैंने आईपीएल में मैंने उनके साथ खेला है और मेलबर्न स्टार्स ने भी उनमें कुछ खास देखा है यही वजह है कि उन्हें कप्तानी सौंपी गई है। उनमें लीडरशीप की क्वॉलिटी है और वह खेल को गहराई से समझता है। जॉनसन का कहना है कि मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के साथ उन्होंने मैक्सवेल के साथ काफी समय बिताया है और वह टीम मीटिंग में हमेशा ही बहुत आगे रहे हैं। फील्डिंग पोजीशन को लेकर वह काफी सचेत रहते थे। वह विपक्षी टीम को भी अच्छे तरह से जानते हैं।
विश्व कप के लिए जॉनसन की ऑस्ट्रेलियाई टीम:
ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), उस्मान ख्वाजा (उप कप्तान), एरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, डी आर्ची शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नैथन लायन, मिचेल स्टार्क, जाए रिचर्डसन, एंड्रयू टाइ, एडम जंपा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
