For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व महान क्रिकेटर की मांग- रोहित शर्मा को बनाओ T-20 क्रिकेट का कप्तान

Rohit Sharma to be the captain of Team India fans urges BCCI in Twitter | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने चार आईसीसी टूर्नामेंट खेले, लेकिन टीम खिताब जीतने में असफल रही। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार ने कोहली की कप्तानी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब उन्हें कप्तानी से हटाने की आवाज भी सोशल मीडिया पर उठ रही है। इस बीच आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए एक पूर्व महान क्रिकेटर ने मांग की है कि रोहित शर्मा को टी20 का कप्तान बनाना चाहिए।

जी हां, ऐसा कहना है पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का। उनको लगता है कि रोहित शर्मा को सबसे छोटे प्रारूप में भारत की कप्तानी सौंपी जानी चाहिए। कोहली तीनों फाॅर्मेट के कप्तान है। ऐसे में लंबे समय से कहा जा रहा है कि सभी फाॅर्मेट में अलग कप्तान होना चाहिए, जबकि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश और अफगानिस्तान सहित कई देशों में एक से अधिक राष्ट्रीय कप्तान हैं। लेकिन भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसे सभी प्रारूपों में एक ही कप्तान है।

कई लोगों ने सुझाव दिया है कि कोहली के कंधों से कुछ बोझ भी हटा देना चाहिए। इस बीच, यह पहली बार नहीं है जब किसी विशेषज्ञ ने सोचा है कि रोहित शर्मा को भारत का नेतृत्व करने का मौका दिया जाना चाहिए। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाई है, भारत ने उनकी कप्तानी में एशिया कप और निदहास ट्रॉफी जीती है। रोहित शर्मा ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को 2013 में पदभार संभालने के बाद से एक कप्तान के रूप में पांच खिताब दिलाए हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में, उन्होंने भारत को 10 एकदिवसीय मैचों में आठ जीत दिलाई, जबकि 19 टी20 में 15 जीते हैं और सिर्फ चार हारे हैं।

मोंटी पनेसर ने कहा, 'मुझे लगता है कि टी20 की कप्तानी शायद रोहित शर्मा को दी जानी चाहिए, वह मुंबई इंडियंस के लिए वास्तव में अच्छा करते हैं। पनेसर ने आगे कहा कि कोहली दबाव में होंगे। आप जानते हैं कि विराट कोहली यहां दबाव में हैं क्योंकि अगर उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में प्रदर्शन नहीं करती है और आईसीसी टी 20 विश्व कप 2021 हार जाती है तो आप जानते हैं कि क्या होगा।"

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट श्रृंखला के बारे में कहा, "मुझे लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ यह कम खतरनाक होगा क्योंकि उनके पास काइल जैमीसन की तरह गेंदबाज नहीं है, इसलिए इंग्लैंड की शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी उतनी मजबूत नहीं है। इसलिए, मुझे लगता है कि भारत शायद मैच में आगे रहेगा।"

Story first published: Friday, June 25, 2021, 16:53 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+