Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, ड्वेन ब्रावो ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का ऐलान

नई दिल्ली। विंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है क्योंकि डीजे ब्रावो मैदान पर अपने जश्न व प्रदर्शन के कारण खूब मनोरंजन करवाते हैं। विंडीज टीम से बाहर होने के कारण ब्रावो ने 2018 में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी। ब्रावो ने सितंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ विंडीज के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। एक बार फिर क्रिकेट में वापसी को लेकर ब्रावो ने कहा, "आज मैं अपने सभी प्रशंसकों और दुनिया भर के शुभचिंतकों को बताना चाहता हूं कि मैं फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहा हूं। यह बड़ी घोषणा प्रशासन स्तर पर किए गए परिवर्तनों के परिणामस्वरूप हुई है।"

ब्रावो ने आगे का, "कुछ समय के लिए मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी पर विचार कर रहा हूं और मेरा फैसला इन सकारात्मक बदलावों से मजबूत हुआ। कोच फिल सिमंस और कप्तान कीरोन पोलार्ड के मौजूदा नेतृत्व के साथ मैं वास्तव में इस वापसी के बारे में उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि वास्तव में कुछ खास है। यह कहते हुए कि विंडीज में युवा प्रतिभा है, ब्रावो ने पोलार्ड, सिमंस और जेसन होल्डर का नाम लेकर कहा कि ये खिलाड़ी टीम में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, "हमारी जैसी शक्तिशाली टीम टी20 विश्व कप जीत सकती है। हम क्रिकेट टीम का पुनर्निर्माण कर सकते हैं और मैदान पर और अपनी रैंकिंग में सुधार कर सकते हैं। मैं विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार रहूंगा।" बता दें कि ब्रावो का कैमरन के साथ झगड़ा हुआ था जिन पर उसने कैरियर तबाह करने का आरोप लगाया था । यह 2014 में हुआ था जब ब्रावो की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज टीम बोर्ड के साथ भुगतान विवाद के कारण भारत दौरा बीच में छोड़कर चली गई थी।

ब्रावो ने 40 टेस्ट, 164 वनडे और विंडीज के लिए 66 टी 20 मैच खेले हैं। उन्होंने सभी प्रारूपों में 6,310 रन बनाए हैं और 337 विकेट हासिल किए हैं। वह अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स (आईपीएल), लाहौर कलंदर्स (पीएसएल), मेलबर्न रेनेगेड्स (बीबीएल), ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (सीपीएल), विनीपे हॉक (कनाडा) जैसी फ्रेंचाइजी के लिए टी 20 क्रिकेट खेल रहे हैं।

Story first published: Friday, December 13, 2019, 14:30 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+