Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Preview: अंडरडॉग श्रीलंका के सामने होगी चोकर्स 'नंबर वन' अफ्रीका

लंदन, 2 जून: दक्षिण अफ्रीका अपने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के सफर का आगाज ओवल में (3 जून) श्रीलंका के खिलाफ करेगा। अफ्रीका ने इसी साल अपनी धरती पर वनडे सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया था। इसी साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में अफ्रीका ने श्रीलंका का 5-0 से सफाया किया था। आपको बता दें कि 5-0 से हारने वाली श्रीलंका इकलौती टीम नहीं थी इससे पहले 50 ओवरों के इस क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को भी 5-0 से हराया था। दक्षिण अफ्रीका अभी तक एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के शीर्ष पर है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी टूर्नामेंट की चोकर्स टीम कहा जाता है।

1998 में उद्घाटन चैंपियंस ट्राफी का टूर्नामेंट जीतने के अलावा दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक कोई बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। जबकि मौजूदा समय में अफ्रीका आईसीसी वनडे रैंकिग में नंबर वन है। इसके अलावा दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और नंबर वन गेंदबाज कागीसो रबादा भी दक्षिण अफ्रीका के ही हैं। आईसीसी के सभी फॉर्मट में शीर्ष 10 में अफ्रीका के चार बल्लेबाज और दो गेंदबाज हैं। आईसीसी रैंकिग में 7वें नंबर पर काबिज श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी इस लिस्ट में नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान डिविलियर्स का कहना है, "हम अभी भी टूर्नामेंट में विश्व की नंबर एक टीम के ओहदे को लेकर जा रहे हैं जो हमारा आत्मविश्वास बढ़ाएगा।" हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मेजबान इंग्लैंड ने अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से हराया था। हालांकि अफ्रीकी कप्तान का ये मानना है कि नंबर वन टीम होने के बावजूद उनकी टीम को मैच जीतने के लिए बहुत कुछ सुधार करने की जरूरत है।

टूर्नामेंट में श्रीलंका का मुकाबला अंडरडोग के रूप में और हाल के महीनों में उनके लिए महत्वपूर्ण कारणों में से एक है तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की अनुपस्थिति, जो कि 2015 में घुटने की चोट के कारण किसी भी ओडीआई क्रिकेट नहीं खेली है। मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका अंडरडॉग टीम मानी जा रही है।

इसका कारण है उनकी टीम का पिछले कुछ महीनों में रहा प्रदर्शन। दरअसल श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज लसिथ मलिगा ने घुटनों की चोट के चलते अपनी टीम के लिए नवंबर 2015 से कोई मैच नहीं खेला है।

हालांकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद मलिंगा की टीम में वापसी हो चुकी है। मलिंगा की टीम में वापसी श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। श्रीलंकाई कप्तान एंजिलो मैथ्यूज का कहना है कि मलिंगा वनडे क्रिकेट में वापसी के लिए बेताब हैं। वे पिछले काफी समय से टीम से बाहर रहे ये हमारे लिए नुकसानदायक रहा।

दक्षिण अफ्रीका के मैच के लिए ऑलराउंडर मैथ्यूज की उपलब्धता के बारे में भी सवाल हैं, स्कैन से पता चला है कि उन्हें एक बछड़ा का सामना करना पड़ा था। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के वार्म-अप मैच में नहीं खेले थे और शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे। हालांकि श्रीलंका के लिए एक बुरी खबर है।

दरअसल पिंडली में खिंचाव के चलते श्रीलंकाई कप्तान एजिलो मैथ्यूज की पहले मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा है। इसी के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में भी मैथ्यूज नहीं खेले थे। हालांकि अभी उनका फिटनेस टेस्ट होगा। जिसके बाद ही उनके खेलने पर से पर्दा हटाया जा सकेगा।

हालांकि श्रीलंका का मनोबल इसलिए भी कम होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यहां तक कि स्कॉटलैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

टीम स्क्वॉयडः-
दक्षिण अफ्रीका: एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), फॉफ डु प्लेसिस, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, वेन पार्नेल, अंदिल फहलुकवेओ, कागीसो रबादा, इमरान ताहिर, दवेन प्रीतोरियस, केशव महाराज, फरहान बेहार्डियन, मॉर्न मॉर्केल

श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), उपुल थरंगा (उप-कप्तान), निरोशन डिकवेल (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, चामीरा कपुगेदेरा, एसाला गुणरत्ने, दिनेश चंदिलाल (विकेटकीपर), लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमली, नुवान प्रदीप, नुवान कुलसेकरा, थिसारा परेरा, लक्ष्मण संदकन और सीक्यूगुज प्रसन्ना।

मैच का समयः- दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार)

कहां देखेंः- स्टार स्पोर्ट्स रविवार को (4 जून)

अगला मैचः- भारत बनाम पाकिस्तान - 3 PM IST

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+