For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में 170 से ज्यादा मैच खेले, फिर भी शतक नहीं लगा पाए ये 3 दिग्गज भारतीय

नई दिल्ली। आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 में करवाया गया था। तब से लेकर अब तक इसके 12 सीजन हो चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण सीजन-13 फिलहाल अनिश्चित्तकाल के लिए टाल दिया गया है। ये लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन गई है। आईपीएल में बल्लेबाजों द्वारा चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है और वह बड़े-बड़े शतक बनाते हैं। आमतौर पर 100 आईपीएल मैच खेलने वाले बल्लेबाज अपने करियर में शतक जरुर बना लेते हैं, लेकिन आज हम आईपीएल के 3 ऐसे दिग्गज बल्लेबाजों की बात करने जा रहे हैं, जो 170 मैच खेलने के बावजूद आईपीएल में अब तक शतक नहीं बना पाए हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी

1. महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार चैंपियन बना चुके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अभी तक 190 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 137.85 की स्ट्राइक रेट और 42.20 की शानदार औसत के साथ 4432 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान धोनी ने 23 अर्धशतक भी लगाये हैं, लेकिन उनके प्रशंसक शतक का अब भी इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन है, जो उन्होंने आरसीबी के खिलाफ साल 2019 के सीजन में बनाया था।

2. रॉबिन उथप्पा

2. रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा भी आईपीएल में पहले सीजन से खेल रहे हैं। उथप्पा अपने आईपीएल करियर में मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पुणे वरियर्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके हैं। रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल में 177 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने130.50 के स्ट्राइक रेट और 28.83 की औसत के साथ 4411 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक जड़े हैं और उनका अधिकतम स्कोर 87 रन है।

3. दिनेश कार्तिक

3. दिनेश कार्तिक

पिछले दो सीजन से दिनेश कार्तिक कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं। कुल 6 आईपीएल टीम से खेल चुके दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में ओपनिंग से लेकर नंबर-6 तक बल्लेबाजी की है, लेकिन अभी तक वह भी आईपीएल में कोई शतक अपने नाम नही कर पाए हैं। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में 182 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 129.80 के स्ट्राइक रेट और 27.06 की औसत के साथ 3654 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक अपने नाम किये हैं और उनका अधिकतम स्कोर 97 रन रहा है।

Story first published: Saturday, May 23, 2020, 19:51 [IST]
Other articles published on May 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+