Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोर्गन को याद आया विश्व कप का फाइनल मैच, बोले- एक समय लगा कि मैच हाथ से गया

नई दिल्ली। पिछले साल बताैर कप्तान इंग्लैंड को आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब दिलाने वाले इयोन मोर्गन ने फाइनल मैच को याद किया है। इंग्लैंड ने 12 महीने पहले आज के ही दिन बाउंड्री की गिनती के आधार पर विश्व कप जीता था। दोनों टीमों के बीच मैच टाई रहा था और इसके बाद सुपर ओवर में मुकाबला पहुंचा तो यहां भी स्कोर बराबर रहा। फिर आईसीसी ने बाउंड्री की गिनती के आधार पर इंग्लैंड को चैंपियन घोषित किया। इस मैच को लेकर अब इयोन मोर्गन ने कई बातें जाहिर की हैं।

इयोन मोर्गन ने एक खेल बेवसाइट से बात करते हुए कहा, ''केवल एक बार कुछ सेकेंड के लिये ऐसा समय आया जब मुझे अपनी जीत को लेकर संदेह हुआ। जिम्मी नीशाम तब बेन (स्टोक्स) को गेंदबाजी कर रहा था। उसने धीमी गेंद की। बेन ने उसे लांग आन पर खेला और मुझे याद है कि गेंद हवा में लहरा रही थी।'' मोर्गने ने आगे कहा, ''गेंद सीधे जाने के बाद ऊपर चली गयी और एक क्षण के लिये मुझे लगा कि बेन आउट हुआ तो हम गये। हमें अब भी एक ओवर में 15 रन चाहिए। तब मुझे सेकेंड भर के लिये लगा कि अब हम जीत नहीं सकते।''

बता दें कि इंग्लैंड ने मैच में 26 बाउंड्री लगाईं थी और उसे न्यूजीलैंड ने 17 बाउंड्री लगाईं थी। लॉकडाउन के दौरान तीन बार फाइनल मैच देख चुके मोर्गन ने कहा, ''फाइनल वास्तव में क्रिकेट से बड़ा था अभी तक ऐसी कोई टीम नहीं हुई है जिसने टी20 और 50 ओवरों के विश्व कप एक साथ अपने पास रखे हों। इसलिए यह बहुत अच्छी चुनौती होगी।'' मोर्गन ने कहा, ''अगले दो विश्व कप में से एक में जीत दर्ज करना अविश्वसनीय होगा। दोनों विश्व कप जीतना 50 ओवरों के विश्व कप जीतने से बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि ये दोनों विदेशी सरजमीं पर खेले जाएंगे तथा आस्ट्रेलिया में आस्ट्रेलिया और भारत में भारत खिताब का दावेदार होगा।''

Story first published: Tuesday, July 14, 2020, 19:16 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+