विश्वकप में खत्म हुआ पाकिस्तान का मौका, ऑस्ट्रेलिया पहुंचा सेमीफाइनल में
एडीलेड। विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह पटखनी दी है। पाकिस्तान की लचर फील्डिंग का जमकर फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के विश्वकप के सपने को चूर-चूर कर दिया है।ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को महज 33.5 ओवर में 6 विकेट से हरा दिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर शेन वॉटसन और स्टीवेन स्मिथ ने बेहतरी अर्धशतक लगाये। वाटशन ने नाबाद 64 रन बनाये तो वहीं स्टीवेन स्मिथ ने 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं जेआर हेजलवुड को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ दे मैच के खिताब से नवाजा गया। पाकिस्तान की ओर से वहाब रियाज ने 2 विकेट झटके। जबकि सोहेल खां और एहसान आदिल ने 1-1 विकेट लिये।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूरी पाकिस्तान की टीम महज 213 रनों पर ऑलआउट हो गयी। पाक की ओर से सर्वाधिक स्कोर हैरिस सोहैल ने किया। सोहैल ने 57 गेंदो पर 41 रन बनाये वहीं लगातार गिरते पाक के विकेटों की वजह से पाक को हार का मुंह देखना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने 4 विकेट लिये जबकि मैक्सवेल और स्टॉर्क ने 2-2 विकेट लिया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
