विश्व कप 2019 : भारत को लगा बड़ा झटका, तूफानी ओपनर हुआ टीम से बाहर
नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व के बीच भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तूफानी ओपनर शिखर धवन 3 हफ्तों के लिए टीम के लिए कोई भी मैच नहीं खेल सकेंगे। धवन के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आई है, इसी कारण वह फिलहाल बैटिंग करने में सक्षम नहीं हैं।

बैंटिंग करते दाैरान हुए थे चोटिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान धवन को तेज गेंदबाज पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद से चोट लग गई थी। काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंद में 117 रन की पारी खेली थी। वो दर्द के बावजूद बैटिंग करते रहे। बाद में वो ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान फील्डिंग करने नहीं आए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने फील्डिंग की। पिछले 6 साल में दो बार इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ है और हर बार धवन ने जलवा बिखेरा है। साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने पांच मैचों में 90.75 के औसत से 358 रन बनाए थे। साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने पांच मैचों में 67.60 के औसत से 338 रन बनाए थे।

बड़े टूर्नामेंट में 6 शतक
शिखर धवन को ICC टूर्नामेंट का बेताज बादशाह कहा जाता है। उन्होंने अब तक ICC के खेले बड़े टूर्नामेंट में 6 शतक जड़े हैं। 2015 वर्ल्ड कप में शिखर धवन ने 2 शतक जड़े थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली शानदार जीत में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। टीम इंडिया ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका और दूसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया था। धवन को शानदार पारी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया था।

राहुल कर सकते हैं ओपनिंग
ऐसी स्थिति में लोकेश राहुल भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में विजय शंकर या दिनेश कार्तिक को मौका मिल सकता है। भारत को अपना अगला मैच गुरूवार को नाॅटिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। टीम में बतौर ओपनर खेलने वाले धवन की जगह केएल राहुल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
