For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नो बॉल पर ये बड़ा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने मोर्केल

नो बॉल कितनी खतरनाक हो सकती है इसका अंदाजा आप चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में जसप्रीत बुमराह की नो बॉल से लगा सकते हैं।

लॉर्ड्स। नो बॉल कितनी खतरनाक हो सकती है इसका अंदाजा आप चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में जसप्रीत बुमराह की नो बॉल से लगा सकते हैं। दरअसल बुमराह की एक गेंद पर फखर जमान आउट हो गए थे लेकिन वो गेंद नो बॉल साबित हुई और इसके बाद जमान ने शतक ठोंका। भारत को इस मैच में 180 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

नो बॉल किसी भी खेल का पासा पलट सकती है इसका अंदाजा आप इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से लगा सकते हैं। जी हां, दरअसल साउथ अफ्रीकी गेंदबाज मोर्नी मोर्कल के गेंद पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बोल्ड हो गए। लेकिन वो गेंद नो बॉल साबित हुई और अफ्रीका की खुशी पलल भर में गम में बदल गई। हालांकि इसी नो बॉल के साथ मोर्केल के नाम टेस्ट क्रिकेट का एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

दरअसल मोर्केल टेस्ट क्रिकेट में नो बॉल पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मोर्केल ने अब तक 13 बार अपनी नो बॉल पर विकेट चटकाएं हैं।

आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया लेकिन मोर्केल की नो बॉल पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए बेन स्टोक्स ने कप्तान जो रूट के साथ मिलकर 114 रनों की पार्टनरशिप की। हालांकि एक समय तक 100 रनों के भीतर इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन लौट चुके थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+