नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कई ऐसी घटनायें होती हैं जिनपर हम खास ध्यान नहीं देते हैं लेकिन ये हादसे या यूं कहें हल्के-फुल्के पल लोगों के लिए हंसी की वजह बन जाते हैं।
हजारों क्रिकेट फैंस के बीच खिलाड़ियों के लिए मैदान पर अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने का दबाव रहता है। खिलाड़ियों को मैदान पर प्रदर्शन के बीच अपने कपड़ों पर खास ध्यान नहीं रहता है जो कैमरे में कैद होता है काफी फनी लगता है।
वहीं कैमरे के सामने आने पर खिलाड़ी भी कई ऐसे कारनामे करते हैं जो काफी लोकप्रिय होता है। ना सिर्फ क्रिकेटर बल्कि दर्शक भी कई बार ऐसे ही पलों का शिकार होते हैं जो लोगों को हंसने के लिए मजबूर करते हैं।