Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलियाई टीम का पाक दौरा खटाई में पड़ा

मुम्बई, 11 मार्चः पाकिस्तान के शहर लाहौर में आज सुबह हुए बम धमाकों के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम का पाकिस्तान दौरा खटाई में पड़ गया है.पाकिस्तान में धमाकों और 20 लोगों के मरने की खबर जैसे ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को मिली उसने आनन-फानन में टीम का इस महीने होने वाला पाक दौरा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया.

वैसे तो इस दौरे के रद्द होने की आशंका पिछले कुछ महीनों से ही जताई जा रही थी मगर अब इस घटना ने आग में घी का काम किया है. सीए अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कई बार आशंका जता चुका है.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया' के एक प्रवक्ता ने कहा कि "ये दौरा तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया है जब तक दोनों क्रिकेट बोर्ड प्रतिनिधि इसके समय के बारे में मिलकर फ़ैसला करते हैं."

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शफ़क़त नग़मी ने इस बात की पुष्टी करते हुए कहा कि हमें इस बात का अफसोस है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा फिलहाल नहीं हो पाएगा.दौरे के सिलसिले में आगे की बातचीत के लिए दोनों क्रिकेट बोर्डों के प्रमुख अगले हफ्ते दुबई में मुलाकात करेंगे.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा 29 मार्च से शुरु होना था. पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक आस्ट्रेलियाई टीम को इस दौर में लाहौर में भी मैच खेलना था.

ऑस्ट्रेलिया की टीम को पाकिस्तान में दो टेस्ट और पांच वनडे खेलने थे. हालांकि ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी आपीएल के कारण पहले से ही पाक दौरे के लिए इच्छुक नहीं थे और उन्होंने बोर्ड से इसे निरस्त करने की अपील भी की थी.

वहीं सीए का कहना है कि खिलाड़ियों के निजी विचार जो भी हों, उन्होंने विशषज्ञों की सलाह और पीसीबी के सहयोगियों की सलाह पर ही फ़ैसला लिया है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+