Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शिखर धवन की पत्नी आयशा ने बताया- आखिर क्यों पहनती हैं हमेशा कैप

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन की बल्लेबाजी के दौरान स्टेडियन में अक्सर उनकी पत्नी आयशा धवन उन्हें सपोर्ट करती नजर आ जाती हैं। आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आयशा ने सोशल मीडिया पर उस सवाल का जवाब दिया है जिसका इंतजार लोगों को काफी दिनों से था। पेशे से बॉक्सर आयशा ने खुद उस बात खुलासा किया है। जिसे लोग जानने के लिए कई बार सवाल कर चुके हैं।

हमेशा कैप पहनी नजर आती हैं आयशा:

हमेशा कैप पहनी नजर आती हैं आयशा:

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी धवन को सपोर्ट करने के लिए कई मैचों के दौरान स्टेडियम में दिखाई देती हैं,आपने गौर किया होगा कि वह हमेशा सिर पर कैप लगाए नजर आती हैें। इस बात को लेकर कई लोगों ने कई बार सवाल किया है जिसका जवाब खुद आयशा ने दिया है।

आयशा का खुलासा:

आयशा का खुलासा:

आयशा ने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा करते हुए कहा, 'कई लोग मुझसे पूछ चुके हैं कि आखिर क्यों मैं हमेशा कैप लगाए रहती हूं। मैं किसी भी छोटी सी बात का फैसला लेने में बेकार का समय बर्बाद नहीं करती हूं। मुझे फिटनेस पसंद है, तो मैं रोज ट्रेनिंग करती हूं, इसके बाद मेरा पूरा समय परिवार के लिए जाता है। उनका खाना बनाना, घर की सफाई, स्कूल छोड़ने जाना, अपने बिजनेस पर काम करना, बच्चों के साथ खेलना, यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाना ये सब मैं खुद ही करती हूं।'

इस शर्त के साथ BCCI ने मानी विराट कोहली की मांग, अब विदेशी दौरों पर साथ होंगी पत्नी और...

बाल संवारने का वक्त नहीं:

बाल संवारने का वक्त नहीं:

आयशा ने कहा, 'मैं बालों को संवारने में ज्यादा वक्त नहीं खराब करती हूं। मेरे लिए ऐसा समय बेकार है। मैं इसके बदले वो काम करती हूं जो मेरे लिए हर दिन जरूरी है।

Story first published: Wednesday, October 17, 2018, 15:59 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+