अब कंडोम पर भी चढ़ा इंडो-पाक मैच का खुमार कहा हाउ टू प्ले राईट

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान मैच की खुमारी से अभी भारतीय बाहर नहीं आये हैं कि अब विज्ञापनों में भी इस मैच का हैंगओवर दिख रहा है। फेसबुक-ट्विटर पर तो इस मैच को लेकर जोक्स और कविताओं की बाढ़ आयी हुई है तो वहीं अब कंडोम के एड में भी इस मैच का खुमार चढ़ गया है।

जी हां कंडोम के एड में...मूड्स कंडोम ने अपना एक नया विज्ञापन निकाला है जिसमें मॉडल ने बड़े ही उत्तेजक कपड़े पहने हैं और उन कपड़ों का कलर वो ही है जो कि पाकिस्तान टीम की जर्सी का कलर है। इस एड के पोस्टर में लिखा है 'That's how to #PlayItRight. Congratulations Team India'.

बधाई संदेश तो विज्ञापन पोस्टर के नीचे की तरफ लिखा है लेकिन पोस्टर के ऊपर लिखा है NAILED IT.. यह शब्द आजकल युवा लड़कों और टीन-एजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है क्योंकि आजकल इसका प्रयोग दो-अर्थी संवाद के लिए किया जाता है।

इस एड के बाद लोगों ने इसका काफी विरोध भी किया है और कुछ ब्लागर ने लिखा है कि इस तरह के एड से महिला और खेल दोनों का अपमान होता है तो वहीं कुछ लोगों ने इस उत्तेजक विज्ञापन पर रोक लगाने की बात भी फेसबुक और ट्विटर पर लिखी है।

Story first published: Tuesday, February 17, 2015, 17:43 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+