Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिशा पटानी का क्रिकेट से है गहरा नाता, बुमराह को मानती हैं 'मैच विनर' खिलाड़ी

Jasprit Bumrah as India's biggest 'Match-Winner Player', says Actress Disha Patani | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी आज यानी कि 13 जून तो 28 साल की हो गई हैं। वह वर्तमान दुनिया में बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्में की हैं और विभिन्न विज्ञापनों में अभिनय किया है, जिसके कारण उनकी आज लाखों में फैन फोलोविंग है। लेकिन, उसका क्रिकेट से भी नाता है। दरअसल, दिशा को फिल्म इंडस्ट्री में गहरी पहचान भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ट स्टोरी' के जरिए मिली थी।

धोनी को दिए थे पूरे अंक

धोनी को दिए थे पूरे अंक

जनवरी में हंगामा मूवी की प्रमोशन के लिए बाॅलीवुड हंगामा के साथ एक साक्षात्कार के दौरान दिशा पटानी ने क्रिकेट को लेकर अपना प्यार जाहिर किया था। उन्हें तब क्रिकेटरों को उनके 'हॉटनेस कोटिएंट' पर रेट करने के लिए कहा गया था। उन्हें रेटिंग देने के लिए कई खिलाड़ियों के नाम दिए गए थे। उनमें से कुछ विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा थे। उन्होंने एमएस धोनी को 10 में से 10 अंक दिए।

क्रिकेट की हैं बहुत बड़ी फैन

क्रिकेट की हैं बहुत बड़ी फैन

इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि दिशा पटानी एक बहुत बड़ी क्रिकेट फैन हैं। अपने एक हालिया साक्षात्कार में, उन्होंने जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम के सबसे बड़े मैच-विजेता के रूप में चुना था। उसने यह साक्षात्कार इस साल की शुरुआत में दिया था जब भारत न्यूजीलैंड खेलने जा रहा था। उन्होंने कहा था, 'अगर मुझे मैच जीतने वाले खिलाड़ी को चुनना होगा तो वह जसप्रीत बुमराह होंगे। वह हमारे पास बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। दो फरवरी को हम सभी के लिए यह गर्व का क्षण होगा, जब बुमराह कीवी टीम को संभालेंगे। "

निभाई थी धोनी की पहली प्रेमिका की भूमिका

निभाई थी धोनी की पहली प्रेमिका की भूमिका

बता दें कि दिशा पटानी ने फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की पहली प्रेमिका ‘प्रियंका' की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए दिशा को स्क्रीन अवार्ड के तहत बेस्ट डेब्यू अवार्ड से नवाज़ा गया। यही से दिशा को बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल हुआ। इसके अलावा दिशा ने बाघी 2 , मलंग ,बेफिक्रे, ‘कुंग फू योगा में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत चुकी है।

Story first published: Saturday, June 13, 2020, 12:21 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+