
क्या काम किया धोनी ने
दरअसल, मैच के दौरान उनका एक प्रशंसक सुरक्षा घेरे को तोड़ता हुआ मैदान पर पहुंच गया, जिसके हाथ में भारतीय तिरंगा था जो मैदान को छूने वाला था। लेकिन धोनी ने ऐसा नहीं करने दिया। प्रशंसक उनके पैर को छूने के लिए झुका, लेकिन ऐसा करते हुए उसके हाथ से तिरंगा धरती से छूने वाला था लेकिन धोनी ने प्रशंसक को संभाले की जगह धरती पर लगने लगे तिरंगे को अपने हाथ में पकड़ लिया।

खूब वायरल हो रहा है वीडियो
वहीं धोनी के इस नेक काम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें फुर्ती और तेज दिमाग वाला इंसान माना जाता है। वहीं मैच के दाैरान कमेंटेटर ने भी धोनी के तिरंगे के प्रति सम्मान देखकर तारीफों के पुल बांधे। यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के दौरान हुई थी। यह धोनी का छोटे प्रारूप में 300वां मैच था, जिसमें 199 आईपीएल मैच शामिल है।

पहले भी पैर छू चुके फैंस
यह कोई पहला माैका नहीं है जब मैदान पर किसी फैन द्वारा धोनी के पैर छुए गए हों। कई बार ऐसा देखा गया कि फैंस भागकर धोनी के पास आते हैं और उनके पैर छूते हैं। पिछले साल हुए आईपीएल मैच के दाैरान भी यरह नजारा देखने को मिला था। उस समय धोनी राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ एक मैच के दाैरान सुरेश रैना के आउट के बाद क्रीज की ओर जा रहे थे। तभी एक फैन दाैड़ता हुआ मैदान के अंदर आया और धोनी के पैरों में गिर पड़ा। इसके बाद धोनी सबके सामने उसका सम्मान करते हुए गले लगाया।

जीत नहीं सका भारत
धोनी ने तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाकर सबका दिल तो जीत लिया लेकिन दुर्भाग्यवंश टीम को मैच में जीत नहीं मिल सकी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने कड़ी टक्कर दी लेकिन वह आखिरी ओवर में 4 रन से मैच हार गया और इस तरह से सीरीज भी 2-1 से न्यूजीलैंड के नाम हो गई। धोनी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और 4 गेंद में महज 2 रन बनाकर आउट हो गए।


Click it and Unblock the Notifications

