जानिये क्रिकेट के महाकुंभ के बारे में कुछ रोचक तथ्य
बैंगलुरू। महज दो महीने बाद क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ होने वाला है। भारतीय टीम ने इसके लिए अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। गुरुवार को 30 संभावित खिलाड़ियों की भी घोषणा हो गयी है। फरवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की में होने वाले विश्व कप के लिए लोगों के बीच अभी से उत्साह चरम पर हैं।
23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की में विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। इससे पहले 1992 में यहां विश्व कप का आयोजन हुआ था। तो आइये हम आपको बताते हैं 2015 विश्व कप से जुड़ी हर वो बात जो आप जानना चाहते हैं।
इस विश्व कप में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है, दोनों ही ग्रुपों में 7-7 टीमें हैं, जो इस प्रकार हैं-
पूल ए- ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड़, न्यूजीलैड़, श्रीलंका, स्कॉटलैंड़ और अफगानिस्तान।
पूल बी- भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, जिम्बाब्वे, आयरलैड़ और संयुक्त अरब अमीरात।
पूल ए में अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड़ की टीम पेप्सी वर्ल्ड कप लीग चैंपियनशिप में जीत हासिल करने में कामयाब हुई हैं। वहीं पूल बी में आयरलैंड़ और संयुक्त अरब अमीरात ने भी इसी लीग में जीत हासिल करके विश्व कप में अपना स्थान पक्का किया है। विश्व कप का महाकुंभ पूरे 44 दिन तक चलेगा जिसमें 49 मैच खेले जाएंगे।
कुछ बेहद रोचक तथ्य
- अगर कोई टीम इस विश्व कप में बिना कोई मैच हारे विश्व कप अपने नाम करती है तो ईनामी राशि को बढ़ा दिया जाएगा।
- इस विश्व कप में 1500 गेंदबाज मौजूद होंगे जोकि बल्लेबाजी का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को नेट पर गेंद डालेंगे।
- एक अनुमान के अनुसार इस विश्व को एक अरब से ज्यादा लोग टीवी पर देखेंगे।
- मैच ड्रा होने की स्थिति में सुपर ओवर भी नहीं होगा।
- फाइनल मैच के टाई होने या किसी वजह से विकल्प नहीं निकलने की स्थिति में दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
इस बार विश्व कप में होंगे ये नियम
- इस बार विश्व कप का मैच देखने के लिए आपको 22000 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
- वहीं सबसे सस्ती टिकट महज 270 रुपए में खरीदी जा सकती है।
- इस बार विजेता टीम के लिए इनामी राशि को बढ़ाकर 60 करोड़ 61 लाख रुपए कर दिया गया है।
- जबकि उपविजेता टीम को 22 करोड़ 65 लाख रुपए का राशि प्रदान की जाएगी।
- विश्व कप का पहला मैच 14 फरवरी को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
- जबकि भारत का पहला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ है।
- विश्व कप 2015 के विजेता का फैसला 29 मार्च को फाइनल मैच में होगा।
- मैच में अंपायर के फैसले को रिव्यू करने का विकल्प जिसे डीआरएस कहते हैं नहीं होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
