For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुछ ऐसा था धोनी से मिली हार के बाद शाहरुख का रिएक्शन, चेन्नई ने शेयर की तस्वीर

दो बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स को मंगलवार हुए आईपीएल सीजन 12 के 23वें मुकाबले में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों का सामना करना पड़ा। क्रिकेट फैंस को उम्मीदें थीं कि दोनों...

IPL 2019: ShahRukh Khan's old selfie with MS Dhoni's daughter Ziva gone Viral | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स को मंगलवार हुए आईपीएल सीजन 12 के 23वें मुकाबले में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों का सामना करना पड़ा। क्रिकेट फैंस को उम्मीदें थीं कि दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने कोलकाता को महज 108 रन ही बनाने दिए। वह तो शुक्र है आंद्रे रसेल का जिन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेल टीम को 100 के पार पहुंचाया वरना इस टीम की हालत और भी बुरी होती।

चेन्नई की जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान से बाहर निकल रहे थे कि तभी वह ऊपर की तरफ बैठे बॉलीवुड स्टार और कोलकाता के मालिक शाहरुख खान को देखते हैं। शाहरुख भी धोनी को देखते हुए मुस्कुराने लगे और अपने बालों पर हाथ फेरते हुए नजर आए। धोनी इस दाैरान नीचे से ही शाहरुख से बातें करने लगे। खास बात यह है कि शाहरुख के बगल में साक्षी धोनी भी माैजूद थीं। कैमरामैन ने इन दोनों की एकसाथ तस्वीर कैप्चर कर ली जो चेन्नई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। क्रिकेट फैंस इन दोनों धुरंधरों को देख काफी खुश दिखे।

बता दें कि मैच में चेन्नई ने कोलकाता को 7 विकेट से हरा दिया। एमए चिदंबरम स्टेडियम पर हुए इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 108 रन बनाए थे। चेन्नई ने 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई की ओर से हरभजन ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए तो वहीं इमरान ने 21 रन देकर 2 शिकार किए। दीपक चाहर के खाते में 3 विकेट आए। इस जीत के साथ ही चेन्नई अब अंक तालिका में 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर आ गई है। यह उसकी 6 मैचों में पांचवी जीत रही।

Story first published: Wednesday, April 10, 2019, 19:16 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+