For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपने प्रोडक्शन की फिल्म के इवेंट में पहुंचे धोनी और उनकी पत्नी, तस्वीरें हुईं वायरल

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अब प्रोडक्शन में हाथ आजमाया है। उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म LGM का निर्माण हुआ हुआ है। इसका पूरा नाम 'लेट्स गेट मैरिड है। धोनी और उनकी पत्नी इस फिल्म के एक इवेंट में एक साथ नज़र आए। दोनों का फोटो भी सामने आया है।

धोनी और साक्षी इस मौके पर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। माही ने काले रंग का सूट पहना हुआ है और वह ख़ुशी से अपनी पत्नी साक्षी की तरफ देखकर हँस रहे हैं। वहीँ साक्षी भी साड़ी में काफी सुंदर दिख रही हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म के लॉन्च इवेंट में अभिनेता योगी बाबू के साथ भी माफ़ी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि माफ़ी और योगी बाबू मस्ती कर रहे हैं। केक काटते समय यह वीडियो शूट किया गया है। धोनी ने केक काटते ही एक टुकड़ा उठाकर ख़ा लिया। योगी बाबू उनको खिलाने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच दोनों की मुस्कान छूट गई और माही ने एक टुकड़ा योगी बाबू को खिलाया।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए माही ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इस साल गुजरात को फाइनल में हराते हुए धोनी की टीम चैम्पियन बन गई थी। माही को घुटने में चोट की समस्या थी लेकिन उन्होंने टीम को लीड करना जारी रखा और अंततः चैम्पियन बनाकर ही माने।

धोनी की झलक देखने के लिए भी उनके फैन्स हमेशा तैयार रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही चेन्नई एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। फैन्स ने नारेबाजी भी की थी। धोनी को दुनिया के हर कोने में प्यार मिलता है। आईपीएल के दौरान येलो आर्मी के लोग हर स्टेडियम में टीम के साथ मौजूद रहते हैं। धोनी का क्रेज ही कुछ ऐसा ही है और वह भी फैन्स के प्यार को दिल से स्वीकार करते हैं।

Story first published: Tuesday, July 18, 2023, 18:03 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+