Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'दोषियों के विरुद्ध एफ़आईआर हो'

पाकिस्तानी संसद नेशनल असेंबली की खेलों की स्थाई समिति ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि वह इस साल मार्च में श्रीलंकाई टीम पर हमले के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध एफ़आईआर दर्ज कराए.

सांसद जमशेद दस्ती की अध्यक्षता वाली स्थाई समिति ने उन अधिकारियों के ख़िलाफ़ कड़ा रूख़ अख़्तियार किया है जो हमले के दौरान लापरवाही के दोषी पाए गए.

दस्ती ने संवाददाताओं को बताया कि पीसीबी के प्रमुख एजाज़ बट उस पूरी घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी भी थे और उनसे कहा गया है कि दोषी अधिकारियों के विरुद्ध 10 दिन के भीतर पुलिस में एफ़आईआर दर्ज कराई जानी चाहिए.

समिति ने पीसीबी को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर बट ऐसा नहीं करते हैं तो समिति ये मुसला ख़ुद प्रधानमंत्री के सामने उठाएगी और उनसे कहेगी कि काम में लापरवाही बरतने के दोषी अधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाए."

समिति की माँग है कि उन अधिकारियों को सेवा से तुरंत बर्ख़ास्त कर दिया जाए क्योंकि उनकी लापरवाही की वजह से पाकिस्तान की छवि और वहाँ क्रिकेट को बड़ा नुक़सान पहुँचा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+