Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: चीन का सुंग जी को हराकर क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचीं साइना नेहवाल

नई दिल्‍ली। विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय शटलरों के शानदार प्रदर्शन का दौर जारी है। ओलिंपिक खेलों की कांस्‍य पदक विजेता साइना नेहवाल ग्लासगो में चल रही विश्व चैंपियनशिप के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। प्री-क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में साइना ने चीन की सुंग जी ह्यून को सीधे सेटों में 21-19, 21-15 से मात दी। गौरतलब है कि सुंग जी ह्यून का वर्ल्‍ड रैंकिंग में तीसरा नंबर है। इससे पहले के मैच में साइना ने स्विटजरलैंड की सबरीना जैकेट को सीधे गेम्स में 21-11, 21-12 से हराया था। यह मुकाबला सिर्फ 33 मिनट चला था।

प्री-क्‍वार्टर फाइनल मैच में साइना ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया और पूरे समय अपनी पकड़ बनाए रखी। इससे पहले भारत की पीवी सिंधू ने कड़े मुकाबले में हॉगकांग की खिलाड़ी को मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। तीसरे दौर तक पहुंचने वाली सायना दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं।

आपको बता दें कि ऐसा सातवीं बार हुआ है जब साइना नेहवाल वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। सबसे पहले वो साल 2009 में यहां तक पहुंचने में सफल हुई थीं। उसके बाद 2010, 2011, 2013, 2014, 2015 में वो यहां तक पहुंची थीं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+