लगातार 7वीं बार ओलंपिक जाएंगे 42 साल से लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना होंगे पार्टनर

नयी दिल्ली। टेनिस स्टार लिएंडर पेस के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। लिएंडर पेस एक बार फिर से ओलंपिक खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।वो लगातार 7वीं बार ओलंपिक में खेलेंगे। अखिल भारतीय टेनिस संघ ने ये अहम फैसला लेते हुए पेस को सातवीं बार ओलिंपिक में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी। एआईटीए ने रोहन बोपन्ना को पेस का जोड़ीदार बनाया है। रियो ओलंपिक 2016: बोपन्ना ने लिएंडर पेस के साथ खेलने से किया इंकार

क्या था विवाद?

आपको बता दें कि नियम के मुताबिक रैंकिंग में सबसे ऊंचे डबल्स खिलाड़ी को ओलिंपिक में अपना जोड़ीदार चुनने का मौका मिलता है। इसके हिसाब से रोहन बोपन्ना के पास ये हक कि वो अपना जोड़ीदार चुने, लेकिन सबको हैरान करते हुए बोपन्ना ने पेस की जगह साकेत मायनेनी को अपना जोड़ीदार चुना, लेकिन एआईटीए ने उनके इस बात को मानने से इंकार करते हुए पेस को ही बोपन्ना का जोड़ीदार करार दे दिया।

आपको बता दें टेनिय स्टार सानिया मिर्जा के साथ मिक्स्ड डबल्स में रोहन बोपन्ना को ही जोड़ीदार बनाया गया है। जबकि महिलाओं की डबल्स प्रतियोगिता में सानिया इस बार ओलिंपिक में प्रार्थना थोमबरे के साथ कोर्ट पर उतरेंगी।

Story first published: Saturday, June 11, 2016, 15:43 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+