For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हीली को पछाड़कर विश्व के चौथे सबसे सफल विकेटकीपर बने धोनी

ब्रिसबेन। इन दिनों टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर किस्मत और ऊपर वाले की नेमत बरकरार है तभी तो वो रिकार्ड पर रिकार्ड बनाये जा रहे हैं। जहां ब्रिसबेन टेस्ट की कप्तानी करके धोनी ने टीम इंडिया की विदेशी दौरे पर सबसे ज्यादा कप्तानी वाले खिलाड़ी का रिकार्ड अपने नाम किया है वहीं गुरूवार को उन्होंने आस्ट्रेलिया के इयान हीली (628 शिकार) को पछाड़कर विश्व के चौथे सबसे सफल विकेटकीपर का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है।

धोनी ने यह रिकार्ड ब्रिसबेन टेस्ट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स का कैच लेने के बाद बनाया। धोनी ने टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट में अब तक 629 शिकार किए हैं। इसमें 496 कैच, 133 स्टम्प शामिल हैं। जबकि आस्ट्रेलिया के इयान हीली ने 628 को निशाना बनाया था।

आपको बता दें कि विश्व के सबसे सफल टेस्ट विकेटकीपर दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर हैं जिन्होंने 998 शिकार किये हैं उसके बाद आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (905) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (652) का नंबर आता है।

चौथे सबसे सफल विकेटकीपर बने मिस्टर धोनी

एकदिवसीय विकेटकीपरों की सूची में धोनी चौथे और गिलक्रिस्ट (472) पहले स्थान पर हैं। जबकि टी-20 में धोनी चौथे और पाकिस्तान के कामरान अकमल (60) पहले स्थान पर हैं।

आईये डालते हैं धोनी के विकेटकीपिंग रिकार्ड पर एक नजर..

1. 89 टेस्ट मैचों में 281 शिकार (244 कैच, 37 स्टम्प)
2. 250 एकदिवसीय मैचों में 312 शिकार ( 227 कैच और 85 स्टम्प)
3. टी-20 में 36 शिकार (25 कैच और 11 स्टम्प)

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+