माराडोना कोच के पद से विदा
अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल संघ को ये शर्त मंज़ूर नहीं थी और उसके बाद अर्जेंटीना फ़ुटबाल संघ के प्रवक्ता ने घोषणा की कि 'कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से ये तय किया है कि राष्ट्रीय टीम के कोच के तौर पर माराडोना के कार्यकाल को नहीं बढ़ाया जाएगा."
हालांकि हार के बावजूद माराडोना को अर्जेंटीना लोगों का ज़बरदस्त समर्थन मिला था.जब अर्जेंटीना की टीम दक्षिण अफ़्रीका से स्वदेश पहुँची थी तो कई लोग दूर-दराज़ के इलाक़ों से हवाई अड्डे पहुँचे थे और वे टीम के पक्ष में नारे लगा रहे थे और माराडोना के समर्थन में प्ले कार्ड लेकर खड़े थे.हालांकि माराडोना की कोच के रूप में भूमिका को लेकर विशेषज्ञों का अलग अलग राय रही है.
पूर्व फ़्रांसीसी खिलाड़ी प्लातिनी ने कुछ समय पहले ये कहा था कि माराडोना अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन वे अच्छे कोच नहीं हो सकते. हालांकि इस पर माराडोना ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
