आईपीएल : दिल्ली ने राजस्थान को 67 रनों से हराया (लीड-6)
दिल्ली डेयर डेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 17.4 ओवर में 121 रन ही बना सकी।
राजस्थान की ओर से नमन ओझा ने 27, यूसुफ पठान ने 24 और पारस डोगरा ने 20 रन बनाए। 11वें ओवर में 73 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स के सात खिलाड़ी पेवेलियन लौट गए थे।
राजस्थान की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर में ही माइकल लंब और फैज फैजल बिना खाता खोले आउट हुए। दोनों को फरवेज महारूफ ने आउट किया। इसके बाद नमन ओझा 27, अभिषेक झुनझुनवाला दो, एडम वोग्स 15, यूसुफ पठान 24 और शेन वॉर्न शून्य रन बनाकर आउट हुए। नरवाल ने 12, पारस डोगरा ने 20 और शान टेट ने 11 रन बनाए।
दिल्ली की ओर से अमित मिश्रा ने तीन और महारुफ ने दो विकेट हासिल किए। लड्डा, कोलिंगवुड और सहवाग को एक-एक विकेट मिला।
दिल्ली डेयर डेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। दिनेश कार्तिक सबसे ज्यादा 69 रन बनाकर मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 38 गेंदें खेलकर छह चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान गौतम गंभीर 37 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले मैच के चौथे ओवर में दिल्ली को दो झटके लगे। सुमित नरवाल की पहली गेंद पर डेविड वार्नर चार रन और तीसरी गेंद पर वीरेंद्र सहवाग 19 रन बनाकर आउट हो गए। सहवाग ने अपनी पारी में 12 गेंद खेलते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया।
इसके बाद 50 रन के स्कोर पर पॉल कालिंगवुड रन आउट हो गए। उन्होंने आठ गेंद पर 16 रन बनाए जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है। दिल्ली को चौथा झटका 67 रन पर लगा जब केदार जाधव 10 रन बनाकर शेन वॉर्न की गेंद पर यूसुफ पठान को कैच थमा बैठे। टीम का पांचवां विकेट 146 पर गंभीर के रूप में और छठा विकेट मैच की आखिरी गेंद पर 188 के स्कोर पर दिनेश कार्तिक के रूप में गिरा।
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सुमित नरवाल ने तीन, शॉन टेट ने एक और शेन वॉर्न ने एक विकेट लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications