VIDEO: खिताब जीतने के बाद धोनी ने लगाई रेस, हैरान रह गए सभी खिलाड़ी
नई दिल्ली। आईपएल 11 का खिताब माही सेना ने अपने नाम दर्ज कर लिया है। 2 साल के बैन के बाद इस सीजन वापसी करने वाली सीएसके की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अंक तालिका में सबसे शीर्ष पर पहुंच चुकी हैदराबाद को प्लेऑफ से लेकर फाइनल तक में दो बार हराकर इस सीरीज पर कब्जा कर लिया। हर तरफ धोनी के नाम की धूम है और हो भी क्यों न आखिर जीत का दूसरा नाम धोनी ही तो है। दरअसल इस रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद जब ट्रॉफी उठाने का सिलसिला थम गया तो लोगों ने भी अपने घरों में टीवी बंद कर आराम करना शुरू कर दिया, लेकिन धोनी सेना ने मैदान पर उस वक्त एक और मुकाबला खेला। यह मुकाबला धोनी ने अपनी ही टीम के साथी ड्वेन ब्रावो के साथ खेला और लगाई एक रेस। दरअसल दोनों में सबसे तेज कौन दौड़ सकता है इस बात को लेकर विकेटों के बीच दौड़ की रेस लगी जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों के हाथ में बल्ला था और दौड़ना था।
Race Between Mahi and Bravo After the Win ! 😎 . Guess who Won ? 💛
A post shared by MS Dhoni 🔵 (@bleed.dhonism) on
धोनी ब्रावो ने लगाई रेसः फिटनेस और रन भागने के मामले में तो धोनी और ब्रावो दोनो का कोई जोड़ ही नहीं है। मैदान में भी दोनों ही खिलाड़ी गजब के फुर्तीले हैं, जब बल्ले से गेंद निकलती है इनके तो पता चलता है की आखिर कितना दम है इन खिलाड़ियों में। फाइनल जीतने के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, इस वीडियो में भी मैच के बाद धोनी और ब्रावो के बीच एक रेस हो रही है जिसमें दोनो विकेटों के बीच दौड़ कर तीन रन लेते हैं लेकिन आप देखें तो इसमें भले ही कोई हारता नहीं है लेकिन क्या फुर्तीले अंदाज में दौड़ते हैं दोनों खिलाड़ी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
