For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बड़ा खुलासा : धोनी का मजाक उड़ाते थे युवराज सिंह, जानिए क्यों

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर फॉर्मेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'महेंद्र सिंह धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज होने में कुछ ही दिन शेष हैं। अपने कूल माइंडेड गेम को लेकर फेमस धोनी का कॅरियर और लो​कप्रियता इस हद तक रही है कि वह ऐसे एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं जिनपर संन्यास से पहले ही फिल्म बनी है।

इस फिल्म में यूं तो भारतीय क्रिकेट के इस स्टार से जुड़ी लगभग हर एक कही-अनकही कहानी को जगह दी गई है लेकिन एक राज ऐसा भी है जो इस फिल्मी कहानी का हिस्सा नहीं है।

PICS: धोनी की पत्नी साक्षी संग यह रोमांटिक तस्वीर तेजी से हो रही है वायरल, जानिए वजह

एक न्यूज वेबसाइट की मानें तो धोनी जब भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े थे तब उनके वरिष्ठ खिलाड़ी उनका खूब मजाक उड़ाया करते थे। ड्रेसिंग रूम में उनकी खूब खिंचाई होती थी।

धोनी को कहते थे बिहारी

धोनी की खिंचाई करने वालों में सबसे आगे रहते थे युवराज सिंह। शुरुआत दिनों में युवराज टॉन्ट कसते हुए धोनी को बिहारी कहकर संबोधित करते थे। वह धोनी से कहते थे कि चौके-छक्के तो लगते रहेंगे लेकिन जरूरत के वक्त मैच जिताने वाली पारियां ही अहमियत रखती हैं।

चुपचाप सहते थे युवराज के ताने

उन दिनों धोनी टीम के नए सदस्य थे तो इसलिए युवी की बातों का जवाब दिए बगैर चुपचाप सुन लेते थे। लेकिन धोनी की इस चुप्पी को उनके बल्ले से मैदान के हर कोने में निकले रनों ने गुजरते वक्त के साथ तोड़ दी। युवी को भी जवाब मिल गया होगा।

...और जब कूल नहीं रहे माही

फिर एक दिन युवी के तानों से परेशान होकर कैप्टन कूल धोनी भी कूल नहीं रहे पाए। उन्होंने युवराज सिंह से पूछ ही डाला - 'भाई तुम मेरी खिंचाई करना छोड़ो और यह बताओ कि ​तुम इतना गुस्सा आखिर लाते कहां से हो?' कहा जाता है कि इस सवाल के बाद से दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई।

'धोनी बड़ा आदमी, नहीं उठाता फोन'

युवराज सिंह ने हाल ही चैरिटी के उद्देश्य से अपना नया वेंचर 'वाईडब्ल्यूसी फैशन' लॉन्च किया था। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, फराह खान समेत तमाम सेलिब्रिटीज मौजूद थे।

हालांकि, धोनी इस मौके पर नहीं थे। इसी सिलसिले में एक सवाल के जवाब ने उन्होंने बताया कि धोनी उनका फोन नहीं उठाते हैं क्योंकि अब वह बड़े आदमी हो गए हैं और इसीलिए काफी व्यस्त रहते हैं।

30 सितंबर को रिलीज

धोनी पर आ रही बायोपिक 30 सितंबर को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें धोनी की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी घटना को समेटने की कोशिश हुई है। इसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार निभा रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+