Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे फेडरर, बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। रिकॉर्ड स्तर पर ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने बुधवार देर रात (भारतीय समयानुसार) एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया। फेडरर ने कनाडा के मिलास राओनिच को 6-4 6-2 7-6 (7-4) से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

हालांकि नोवाक जोकोविच के हाथ सफलता नहीं लग पाई और उन्हें थॉमस बर्डिस के साथ खेले गए मुकाबले रिटायर्ड हर्ट हो कर बाहर हो गए। जोकोविच के हारन के बाद फेडरर सेमिफाइनल में पहुंचने वाले बिग फोर के अकेले ही खिलाड़ी बचे हैं।

खेला 100 वां मुकाबला

अपना 100वां मुकाबला खेलने वाले फेडरर को राउोनिच को हराने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। फेडरर ने मुकाबले को लगातार सेटों में जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वहीं साल 1977 के बाद जेंटलमैन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी 35 वर्षीय फेडरर बने हैं। अगर फेडरर फिर से विंबलडन टूर्नामेंट जीतेंगे तो वो अमेरिका के पीट सैंप्रास के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। सैंप्रास सात विंबलडन टाइटल जीत चुके हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+