ये बल्लेबाज धोनी को मानता है दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी
नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के हाथों सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। कुछ तो ये मान रहे हैं कि अब धोनी में क्रिकेट नहीं बचा है तो कुछ उन्हें हार के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। ऐसे में आस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल धोनी को बेस्ट फिनिशर मानते हैं।
मैक्सवेल का कहना है कि अभी भारतीय कप्तान को दुनिया का सबसे बेस्ट फिनिशर है। मैक्सवेल ने कहा कि उनकी नजर में धोनी आज दुनिया के बेस्ट फिनिशर है और वे अब भी भारतीय क्रिकेट की सेवा कर सकते है। मैक्सवेल के मुताबिक नए खिलाड़ी चाहे तो वे भारतीय कप्तान से बहुत कुछ सीख सकते है।
मैक्सवेल के मुताबिक धोनी अभी भी बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। मैक्सवेल के मुताबिक कैनबरा में उन्हें जीत इसलिए मिली क्योंकि हम कप्तान धोनी को जल्द आउट करने में कामयाब हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
