Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पदकों पर चीन का दबदबा जारी

बीजिंग, 22 अगस्त: बीजिंग ओलंपिक में मेजबान चीन के खिलाडि़यों दबदबा अभी भी जारी है। ओलंपिक के चौदहवें दिन जहां अमेरिका ने पदकों की सूची में शतक पूरा किया, वहीं चीन सर्वाधिक स्‍वर्ण पदकों के साथ नम्‍बर वन के स्‍थान पर बना हुआ है, जबकि भारत दो कांस्‍य और एक स्‍वर्ण के साथ 45वें स्‍थान पर है।

पदकों की सूची में स्‍वर्ण के मामले में चीन सर्वश्रेष्‍ठ स्‍थान पर चल रहा है। चीन ने अबतक 46 स्‍वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्‍य पदक जीते हैं, जबकि शुक्रवार को अपने कुल पदकों की संख्‍या 100 करने वाले अमेरिका ने अबतक 30 स्‍वर्ण, 35 रजत और 35 कांस्‍य पदक हांसिल किये हैं।

तीसरे स्‍थान पर चल रहे ब्रिटेन ने अबतक कुल 41 पदक जीते हैं, जिसमें 18 स्‍वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्‍य पदक शामिल हैं। वहीं चौथे नम्‍बर पर चल रहे रूस के पास कुल पदकों की संख्‍या ब्रिटेन से भी अधिक है। रूस ने अबतक कुल 53 पदक जीते हैं, जिनमें 16 स्‍वर्ण, 16 रजत और 21 कांस्‍य पदक जीते हैं।

पदकों की सूची में पांचवें स्‍थान पर जर्मनी है। जर्मनी ने 13 स्‍वर्ण, 9 रजत व 13 कांस्‍य के साथ कुल 35 पदक हांसिल किये हैं, वहीं छठे स्‍थान पर चल रहे ऑस्‍ट्रेलिया ने अबतक कुल 41 पदक जीते हैं, जिनमें 11 स्‍वर्ण 14 रजत और 16 कांस्‍य पदक हैं। पदकों की सूची में कोरिया सातवें, जापान आठवें, इटली नवें और नीदरलैंड दसवें स्‍थान पर है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+